उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन को एसटीएफ ने  दबोचा

लखनऊ। यूपी एसटीएफ (UP STF)  की लखनऊ इकाई ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है। इस गिरोह तीन सदस्य गिरफ्तार (Arrested) किए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से कई चीजें बरामद की हैं।

एसटीएफ के निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने गुरुवार को बताया कि एक सूचना के आधार पर तीन अभियुक्तों को विभूतिखण्ड के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त आशियाना निवासी राम व्यास जी उर्फ गुड्डू सिंह, हुसैनगंज निवासी शैलेश यादव और आदित्य श्रीवास्तव उर्फ दीपू एक शातिर जालसाज गिरोह के सक्रिय सदस्य है।

ये लोग मंत्री और उच्चाधिकारियों से परिचय और उनका स्टॉफ बताकर बेरोजगार युवक-युवतियों को परिवहन विभाग, एसजीपीजीआई, केजीएमयू में एनएएम और जीएनएम में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं। उन सभी के काम बटे हुए थे। राम व्यास ऐसे ग्राहकों को लाकर आदित्य, शैलेश को देता था।

प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, पत्नी और साली सहित चार गिरफ्तार

ग्राहकों से जो पैसे मिलते थे तीनों आपस में बाट लेते थे। एसटीएफ ने अग्रिम कार्रवाई के लिए अभियुक्तों को विभूतिखंड पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

Related Articles

Back to top button