• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब है निर्जला एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Writer D by Writer D
03/06/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Nirjala Ekadashi

Nirjala Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) व्रत हर साल ज्येष्ठ मा​ह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. ज्येष्ठ माह में जल की पूजा करने का महत्व है क्योंकि इस मास में सूर्य देव का तेज प्रचंड होता है, जिससे गर्मी अधिक पड़ती है. निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) व्रत को पांडव एकादशी या भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है. इस एकादशी व्रत को करने का पुण्य सभी तीर्थों और दानों से भी अधिक बताया गया है.

जो लोग निर्जला एकादशी व्रत करते हैं, वे इस व्रत के पुण्य प्रभाव का लाभ पाते हैं. मृत्य के समय उनकी आत्मा को लेने के लिए देवदूत आते हैं, न कि यमदूत. वे आत्मा को पुष्पक विमान पर बैठाकर स्वर्ग लोक ले जाते हैं. निर्जला एकादशी व्रत सभी व्रतों में उत्तम है. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं निर्जला एकादशी व्रत (Nirjala Ekadashi) की तिथि, पूजा मुहूर्त और पारण समय के बारे में.

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) व्रत तिथि

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मा​ह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 10 जून दिन शुक्रवार को प्रात: 07 बजकर 25 मिनट पर हो रहा है. इस तिथि का समापन अगले दिन 11 जून शनिवार को प्रात: 05 बजकर 45 मिनट पर हो रहा है.

इस साल निर्जला एकादशी व्रत 10 जून शुक्रवार को रखा जाएगा. गौण निर्जला एकादशी व्रत 11 जून शनिवर को रखा जाएगा. गृहस्थ लोगों को 10 जून को निर्जला एकादशी व्रत रखना है.

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) मुहूर्त

निर्जला एकादशी व्रत वाले दिन 10 जून को वरीयान् योग सुबह से लेकर रात 11 बजकर 36 मिनट तक रहेगा. इस दिन चित्रा नक्षत्र है और रवि योग सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 11 जून को तड़के 03 बजकर 37 मिनट तक है. इसके अलावा दिन का शुभ समय 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक है. यह अभिजित मुहूर्त है.

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) पारण समय

जो लोग 10 जून को निर्जला एकादशी व्रत रखेंगे, वे 11 जून को पारण दोपहर में 01 बजकर 44 मिनट से शाम 04 बजकर 32 मिनट के मध्य कर लें. पारण करने से ही व्रत पूर्ण होता है.

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) व्रत का महत्व

निर्जला एकादशी व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से पाप मिटते हैं, दुख और कष्ट दूर होते हैं. इस व्रत के पुण्य प्रभाव से व्यक्ति को मृत्यु के बाद स्वर्ग में स्थान मिलता है. इस दिन जल से भरा कलश, अन्न, जूता आदि का दान करना चाहिए.

Tags: Nirjala EkadashiNirjala Ekadashi 2022Nirjala Ekadashi dateNirjala Ekadashi importance
Previous Post

संतान के सुखी जीवन के लिए रखे स्कंद षष्ठी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Next Post

चंपावत उपचुनाव: पुष्कर सिंह धामी 40 हजार वोट से आगे, कांग्रेस को मिले 2189 वोट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Next Post
cm dhami

चंपावत उपचुनाव: पुष्कर सिंह धामी 40 हजार वोट से आगे, कांग्रेस को मिले 2189 वोट

यह भी पढ़ें

Sahara Media's Noida office to be attached

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस होगा कुर्क, 3 इमारतों की होगी नीलामी

10/03/2026
Rape

नाबालिग ने किया छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

10/09/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने की GIS की तैयारियों की समीक्षा बैठक, FRI में लिया तैयारियों का जायजा

07/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version