• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आम आदमी को बड़ा झटका, गैस सिलेंडर पर खत्म हुई सब्सिडी

Writer D by Writer D
03/06/2022
in Business, Main Slider
0
LPG cylinder

LPG cylinder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। महंगाई (Inflation) की मार झेल रहे आम लोगों के लिए एक बुरी खबर है। रसोई गैस के सिलेंडर (LPG Cylinder) पर राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को इस खबर से निराशा होने वाली है।

सरकार ने बिलकुल साफ कर दिया है कि अब उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) को छोड़ एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) पर किसी भी प्रकार की सब्सिडी नहीं मिलने वाली है। बाकी सभी कैटेगरी के ग्राहकों बिना सब्सिडी वाले रेट पर ही एलपीजी सिलेंडर (Non-Subsidised LPG Cylinder) खरीदना होगा।

ऑयल सेक्रेटरी पंकज जैन (Oil Secretary Pankaj Jain) ने इस बारे में स्थिति साफ करते हुए बीते दिनों एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जून 2020 से एलपीजी सिलेंडर पर कोई सब्सिडी नहीं दी गई है। इस मामले में एक मात्र सब्सिडी दी जा रही है, जिसका ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने किया था।

जैन ने कहा, ‘कोविड महामारी के शुरुआती दिनों से ही एलपीजी सिलेंडर खरीदने वालों को कोई सब्सिडी नहीं दी जा रही है। उसके बाद से सिर्फ एक ही सब्सिडी है और वह उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों के लिए है।’

वित्त मंत्री ने मई में किया था ये ऐलान

सेक्रेटरी के इस बयान से साफ हो गया है कि अब एलपीजी पर सब्सिडी (Subsidy on LPG Cylinder) सिर्फ उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ गरीब महिलाओं व अन्य लाभार्थियों को मिलेगा। इनके अलावा बाकी के सभी परिवारों को मार्केट प्राइस पर ही सिलेंडर खरीदने होंगे।

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 512 अंक उछला

वित्त मंत्री ने पिछले महीने डीजल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी (Diesel Petrol Excise Duty Hike) कम करने का ऐलान किया था। तब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये की कटौती की गई थी। इसके साथ ही उन्होंने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए साल में 12 सिलेंडर पर 200-200 रुपये की सब्सिडी देने का भी ऐलान किया था।

सिर्फ उज्ज्वला योजना में मिलेगी सब्सिडी

अभी दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमत 1,003 रुपये है। जो लोग प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं, उन्हें मौजूदा कीमत के हिसाब से एलपीजी सिलेंडर 803 रुपये में मिलेगा। इन लाभार्थियों को सब्सिडी के 200 रुपये उनके बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को छोड़ बाकी के सभी कैटेगरी के लोगों के लिए सिलेंडर के दाम 1,003 रुपये ही रहेंगे। वित्त मंत्री ने तब कहा था कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी देने से सरकारी खजाने को 6,100 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

Tags: Business NewsLPG CylinderLPG Gas Subsidy
Previous Post

WhatsApp पर चैटिंग होगी और भी मजेदार, जल्द आने वाले है ये फीचर

Next Post

यूपी के सभी 107 महाविद्यालय आयुष विश्वविद्यालय में होंगे संबद्ध

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरती

02/11/2026
Main Slider

हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID, CM धामी ने शुरू किया देवभूमि परिवार पोर्टल

02/11/2026
Main Slider

राष्ट्रीय सर्वे में फिर शीर्ष पर CM योगी, 1000 में से मिले 897 अंक

02/11/2026
Main Slider

अयोध्या दीपोत्सव पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, ATS और ड्रोन टीम संभालेंगी मोर्चा

02/11/2026
Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026
Next Post
ayush university

यूपी के सभी 107 महाविद्यालय आयुष विश्वविद्यालय में होंगे संबद्ध

यह भी पढ़ें

Lucknow Police Commissioner DK Thakur,

डीके ठाकुर ने DCP के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, सोमन वर्मा को मिली वेस्ट क्षेत्र की जिम्मेदारी

16/06/2021
Dark Skin

इन उपायों से सांवली त्वचा झट से हो जाएगी गोरी

24/04/2026
14 की मौत

नाजीरिया में बंदूकधारियों ने कोगी प्रांत में एक समुदाय पर हमला कर 14 लोगों की हत्या

30/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version