• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो देश में बायोटेक क्षेत्र के व्यापक विकास का प्रतिबिंब: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
09/06/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को कहा कि बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो-2022 (BioTech startup) इस क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि देश का पहला बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो देश में बायोटेक क्षेत्र के व्यापक विकास का प्रतिबिंब है।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) प्रगति मैदान में बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन बायोटेक्नोलॉजी विभाग तथा बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टैंस काउंसिल (बीआईआरएसी) द्वारा किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी बीआईआरएसी की स्थापना के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी की थीम ‘बायोटेक स्टार्टअप इनोवेशंस : आत्मनिर्भर भारत की दिशा में’ है।

Image

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने इस मौके पर कहा कि पिछले आठ वर्षों में भारत की जैव-अर्थव्यवस्था आठ गुना बढ़ी है। हम 10 अरब डॉलर से बढ़कर 80 अरब डॉलर तक पहुंच चुके हैं। भारत, बायोटेक के वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र में शीर्ष दस देशों की लीग में शामिल होने से बहुत दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हमारे आईटी पेशेवर की स्किल और इनोवेशन को लेकर विश्वास नई ऊंचाई पर है। यही विश्वास, यही प्रतिष्ठा, इस दशक में भारत के बायोटेक क्षेत्र, भारत के बायो प्रोफेशनल्स के लिए होते हम देख रहे हैं।

पैगंबर की रक्षा के लिए आतंकियों की ज़रूरत नहीं, अलकायदा को ओवैसी की लताड़

प्रधानमंत्री (PM Modi)  ने कहा कि भारत को बायोटेक के क्षेत्र में अवसरों की भूमि माना जा रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्य रूप से पांच कारण बताये हैं। इसमें विविध आबादी, विविध जलवायु क्षेत्र। प्रतिभाशाली मानव पूंजी पूल। भारत में व्यापार करने में आसानी की दिशा में बढ़ रहे प्रयास। भारत में लगातार बढ़ रही जैव उत्पादों की मांग और भारत के बायोटेक सेक्टर की सफलताओं का ट्रेक रिकॉर्ड शामिल है।

उन्होंने (PM Modi)  कहा कि पिछले 8 वर्षों में देश में स्टार्ट-अप्स की संख्या, कुछ सौ से बढ़कर 70 हजार तक पहुंच गई है। ये 70 हजार स्टार्ट-अप्स लगभग 60 अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ में बने हैं। इसमें भी 5 हजार से अधिक स्टार्ट अप्स, बायोटेक से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बायोटेक सेक्टर सबसे अधिक मांग संचालित क्षेत्रों में से एक है। बीते वर्षों में भारत में ‘ईज ऑफ लिविंग’ के लिए जो अभियान चले हैं, उन्होंने बायोटेक सेक्टर के लिए नई संभावनाएं बना दी हैं।

क्षमा ने कर ली खुद से शादी, बिना दूल्हे के लिए सात फेरे

उन्होंने कहा कि हाल में ही हमने पेट्रोल में इथेनॉल की 10 प्रतिशत ब्लेंडिंग का टारगेट हासिल किया है। भारत ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग का टारगेट भी 2030 से 5 साल कम करके 2025 कर लिया है। ये सारे प्रयास, बायोटेक के क्षेत्र में रोजगार के भी नए अवसर बनाएंगे।

प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 में शामिल हुए। यह प्रदर्शनी उद्यमियों, निवेशकों, उद्योग जगत के अग्रणी व्यक्तियों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, बायोइंक्यूबेटर्स, विनिर्माताओं, विनियामकों, सरकारी अधिकारियों आदि को कनेक्ट करने के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। प्रदर्शनी में लगभग 300 स्टालों की स्थापना की गई है जिनमें अन्य क्षेत्रों के अतिरिक्त स्वास्थ्य देखभाल, जीनोमिक्स, बायोफार्मा, कृषि, औद्योगिक बायोटेक्नोलॉजी, अपशिष्ट से मूल्य, स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में बायोटेक्नोलॉजी के उपयोगों को प्रदर्शित किया गया है।

Tags: biotech expo 2022delhi newsNational newspm modi
Previous Post

गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, किया दान पुण्य

Next Post

सत्येंद्र जैन की 5 दिन और बढ़ी रिमांड, तबीयत बिगड़ने पर RML में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Next Post
satyendra jain

सत्येंद्र जैन की 5 दिन और बढ़ी रिमांड, तबीयत बिगड़ने पर RML में भर्ती

यह भी पढ़ें

rape

पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने पांच बच्चों की मां संग किया सामूहिक दुष्कर्म

10/12/2020

लाल पोटली के सहारे सपा की डूबती नौका नहीं बचेगी : राजनाथ

02/02/2022
UPNEDA

यूपीनेडा निदेशक ने किया सोलर स्ट्रीट लाइटों का स्थलीय निरीक्षण

24/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version