• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया आज देश को सम्मान की दृष्टि से देखती है: एके शर्मा

Writer D by Writer D
10/06/2022
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार को अलीगढ़ दौरे के दौरान गरीबों के कल्याण के लिए आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन व गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित केंद्र की सरकार ने विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम किया है।

देश के किसी भी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री की मोदी के नेतृत्व क्षमता, कार्यकुशलता, सेवा, सुशासन, गरीबों के प्रति कल्याण की भावना व विकास कार्यों से तुलना नहीं की जा सकती। आज हमारा देश फिर से अपने पुराने वैभव व गरिमा को पाने जा रहा है। आज वैश्विक स्तर पर देश की छवि बदली और दुनिया आज देश को सम्मान की दृष्टि से देखती है।

मुख्यमंत्री योगी ने चार वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर का किया शिलान्यास

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि हमारा देश 5000 सालों से कृषि प्रधान देश है। प्राचीन काल से ही भारत एक समृद्धिशाली देश रहा है, जिसे सोने की चिड़िया कहा जाता था। फिर मुगल और अंग्रेज जैसे आक्रांता व लुटेरे हमारे देश में आये और लूट-पाट कर इसे मिट्टी की चिड़िया बना दिया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद कि कांग्रेस की सरकार ने इसे और बढ़ाने का कार्य किया। 60 से 70 सालों तक कांग्रेस ने देश में शासन किया, लेकिन गरीबी मिटाने का कार्य नही किया। देश की कृषि विकास दर बहुत धीमी हो गयी। रही सही कसर प्रदेश की सपा व बसपा जैसी सरकारों ने पूरी की।

उन्होंने कहा कि देश कि यह सब बर्बादी देखकर यहा कि जनता ने वर्ष 2014 में देश की बागड़ोर मोदी जी के हाथों में सौंप दी।तभी से देश दिन दूनी रात चौगनी गति से तरक्की कर रहा है।देश में फिर से सुशासन, स्वराज,संस्कृति की स्थापना हो रही है और अपने पुराने बैभव व गौरव की ओर लौट रहा है।दुनिया में देश की छबि बदल रही हैं और आज देश को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है।

IN-SPACe देश के युवाओं को अपना टैलेंट दिखाने का मौका देगा: पीएम मोदी

उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गरीब कल्याण मेला का आयोजन करते थे, जिसमें गरीबो को चिन्हित कर उन्हें वही पर लाभान्वित भी किया जाता था। इसलिये मोदी को गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है।

शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश का इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग-धंधे, सड़क,रेलवे,हवाई पट्टी निर्माण तथा देश की सुरक्षा में वृद्धि हुई है। जनता के लिए उपयोगी सामानों का अब देश में निर्माण होने लगा है। प्रदेश में भी डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है,जिसमें आयुध सामग्री बनाई जाएगी,जिससे देश अब युद्ध सामग्री के लिए विदेशो पर निर्भर नहीं रहेगा।प्रदेश में निवेश को तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे रोजगार की असीम संभावनाओं के साथ प्रदेश की इकोनॉमी भी बढ़ेगी।

Tags: ak sharmaaligarh newsup news
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी ने चार वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर का किया शिलान्यास

Next Post

पच्चीस हजार के ईनामी अन्तरराज्यीय वाहन चोर को एसटीएफ़ ने दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
arrested

पच्चीस हजार के ईनामी अन्तरराज्यीय वाहन चोर को एसटीएफ़ ने दबोचा

यह भी पढ़ें

black marketing of Remdesivir

सिप्ला ने कोरोना की दवा रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ाकर दोगुना कर दिया

14/04/2021
Rajnath Singh

भारत का संविधान देश के गौरव को स्थापित करने का एक रोडमैप: राजनाथ सिंह

13/12/2024
Nawazuddin Siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी : मेरे लिए सबसे बिजी ईयर होगा 2022

22/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version