• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर विकास मंत्री ने गौशाला का किया निरीक्षण, बोले- गौ सेवा के लिए आगे आए जनमानस

Writer D by Writer D
11/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कासगंज। प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) शनिवार की दोपहर कासगंज पहुंचे। उन्होंने नगर क्षेत्र में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। गौ पूजन के साथ उन्होंने जनमानस से गौ सेवा के लिए आगे आने की अपील की।

उन्होंने शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने को कहा। साथ ही बरसात से पूर्व विकास कार्य संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए। जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला भी साथ रही। शनिवार की दोपहर अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत जिले में पहुंचे प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहां की गौशाला में गौ सेवा के लिए जनप्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, समाजसेवी संस्थाएं, आम जनमानस जो भी सहयोग करना चाहे वह आगे आ सकते हैं।

ak sharma

जिलाधिकारी के माध्यम से गौशाला के लिए भूसा, चारा, पानी आदि का प्रबंध कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान प्रदेश सरकार की महिला कल्याण राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला भी मौजूद रहे। नगर विकास मंत्री ने कहा कि नगर क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था और अधिक मजबूत की जाए। प्रातः काल सफाई के लिए जनप्रतिनिधि, नेता पार्टी के पदाधिकारी, डीएम सहित जिले के अन्य अधिकारी निकल सकते हैं। अपने सुझावों के माध्यम से व्यवस्था को और अधिक बेहतर बना सकते हैं।

IMA पासिंग आउट परेड संपन्न, देश को मिले 288 नए सैन्य अधिकारी

उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी बरसात से पहले नाले नालियों की सफाई के साथ-साथ विकास कार्यों के क्रम में हो रहे निर्माण को पूरा करा लिया जाए। जिससे बरसात में निर्माण कार्य में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो। विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, कौशल साहू, राकेश माहेश्वरी, शरद गुप्ता मौजूद रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मंत्रियों का स्वागत

प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कासगंज पहुंचकर नगर क्षेत्र में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। जैसे ही मंत्रीगण गौशाला पहुंचे। तभी पहले से मौजूद डीएम हर्षिता माथुर एवं एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने गुलदस्ते भेंट कर दोनों ही मंत्रियों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम एके श्रीवास्तव, एएसपी एके सिंह, एसडीएम पंकज कुमार, सीओ डीके पंत मौजूद रहे।

Tags: kasganj newsup news
Previous Post

IMA पासिंग आउट परेड संपन्न, देश को मिले 288 नए सैन्य अधिकारी

Next Post

स्कूल चलो अभियान में 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करने के करीब यूपी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उप्र की 8 सहकारी चीनी मिलों को मिला उत्कृष्ट दक्षता पुरस्कार

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Next Post
School Chalo Abhiyan

स्कूल चलो अभियान में 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करने के करीब यूपी

यह भी पढ़ें

Shani Jayanti

शनिवार को करें ये उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

08/02/2025
mamta banerjee

आठवें चरण में ममता बनर्जी नहीं करेंगी चुनाव प्रचार, जारी रहेंगी मोदी-शाह की रैलियां

19/04/2021
Savin Bansal

बुजुर्ग माता-पिता को शराबी बेटे करते हैं प्रताड़ित, डीएम ने गुंडा एक्ट में दर्ज कराया वाद

10/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version