AU में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, PG समेत इन कोर्सेज के लिए करें आवेदन
नई दिल्ली। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) ने 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए पोस्ट ग्रेजुएट, रिसर्च और कई अन्य कोर्सेज में प्रवेश (Admission) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया पोस्टग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट (PGAT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजीएटी आवेदन पोर्टल 1 जुलाई तक खुला रहेगा। उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट – aupravesh2022.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बता दें, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली और नई दिल्ली में पीजी और अन्य वोकेशनल कोर्सेज के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करेगा।
हालांकि, केवल ऑनलाइन मोड में परीक्षा पटना, भोपाल, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में आयोजित की जाएगी। जबकि अधिकांश परीक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएंगी, कुछ परीक्षाएं केवल ऑनलाइन (प्रोफेशनल कोर्सेज) या केवल ऑफलाइन (CRET) आयोजित की जाएंगी।
DRDO में इन पदों के लिए निकली वैकेंसी, इस वेबसाइट पर करें आवेदन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा जुलाई तीसरे सप्ताह में अस्थायी रूप से आयोजित की जाएगी। बयान में कहा गया है कि प्रत्येक परीक्षा की फाइनल तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट या CUET PG 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी चल रही है। CUET PG आवेदन फॉर्म CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।




