• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल के मंत्री को फिर झटका, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरसत में भेजा

Writer D by Writer D
13/06/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
satyendra jain

satyendra jain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन (Satyendra Jain) को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट जैन की जमानत याचिका पर 14 जून को सुनवाई करेगा।

आज सुनवाई के दौरान जैन (Satyendra Jain) की मेडिकल रिपोर्ट पेश की गई। ईडी ने कहा कि जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए उसे समय दिया जाए जिससे जवाब दाखिल किया जा सके। ईडी ने कहा कि 14 जून को वह अपना जवाब दाखिल कर देगी। जैन के वकील एन हरिहरन ने जमानत याचिका पर स्वास्थ्य कारणों की वजह से जल्द सुनवाई की मांग की। हिरासत अवधि खत्म होने के आखिरी दिन ईडी ने जैन को कोर्ट में पेश किया। 9 जून को कोर्ट ने जैन को ईडी की हिरासत में भेजा था। इससे पहले 31 मई को कोर्ट ने जैन को 9 जून तक की ईडी हिरासत में भेजा था। जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था।

जैन की पेशी के दौरान ईडी की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि कैश दिल्ली में दिया गया। ये कैश कोलकाता में हवाला के जरिये एंट्री आपरेटर्स तक पहुंची। ये एंट्री आपरेटर्स कंपनियों में शेयर खरीद कर निवेश करते थे। ये फर्जी कंपनियां थीं। इन फर्जी कंपनियों में निवेश कर कालाधन को सफेद बनाया जा रहा था। पैसों से जमीन खरीदी गई। प्रयास नामक एनजीओ के जरिये कृषि भूमि खरीदी गई।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लल्लू समेत 500 कांग्रेसी गिरफ्तार, कई नेता नजरबंद

कोर्ट ने तुषार मेहता से पूछा था कि क्या आप 2015-17 के लेनदेन की बात कर रहे हैं। तब मेहता ने कहा था- हां। मेहता ने कहा था कि ईडी ने जैन को जांच के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया। मेहता ने कहा था कि हमें ये पता लगाना है कि पैसा किसी और का लगा था कि नहीं, इस पैसे से किसको लाभ हुआ इसका पता लगाना है। उन्होंने कहा था कि ये मामला केवल 4.81 करोड़ रुपये का ही नहीं है।

वरिष्ठ वकील एन हरिहरन ने कहा था कि सत्येन्द्र जैन जांच में लगातार सहयोग कर रहे हैं। ईडी की दलीलें 2017 में दाखिल चार्जशीट का दोहराव मात्र हैं। उस केस में एक इंच आगे नहीं बढ़ा गया है। 5-6 बार जैन को बुलाया गया और वे जांच में शामिल हुए। सह-आरोपी कुछ भी कह सकता है। उसके लिए आरोपी जिम्मेदार नहीं है। सीबीआई जांच में भी आय के स्रोत का पता नहीं लगाया गया। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि आरोपित का पैसा हवाला के जरिये गया। सत्येन्द्र जैन के घर पर दो बार छापा डाला गया। उनका बैंक खाता सीज किया गया। जैन ने मंत्री बनने के बाद सभी कंपनियों से इस्तीफा दे दिया था।

Tags: delhi newsmoney laundering caseNational newssatyendra jain
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने तीसरी बार ली विधायक पद की शपथ

Next Post

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, मिलने थाने पहुंची प्रियंका गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Priyanka Gandhi

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, मिलने थाने पहुंची प्रियंका गांधी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

riddhima

उत्तराखंड की रिद्धिमा पांच वर्ष की आयु से दे रही हैं पर्यावरण संरक्षण की सीख

30/11/2020
Mussoorie Restructuring Water Supply Scheme

मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना हेतु 56.46 करोड़ रूपये की विशेष सहायता अनुदान स्वीकृत

06/06/2023
Shri Kashi Vishwanath Dham

सात साल में ‘श्री काशी विश्वनाथ’ मंदिर की आय में हुई चार गुना वृद्धि

23/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version