• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का अधिकारियों पर नहीं है कोई नियंत्रण : शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
13/06/2022
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश
0
shivpal yadav

shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख ने शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि योगी सरकार का अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है ।

अपने निर्वाचन क्षेत्र ताखा के एसएस मैमोरियल महाविद्यालय में पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने कहा कि ताखा तहसील में एसडीएम, तहसीलदार लोगों की शिकायतें नहीं सुनते। उन्हें भगा देते हैं। ताखा के लोगों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। यह मुद्दा वह सदन में उठाएंगे।

उन्होने कहा कि वास्तव में अधिकारियों पर भाजपा सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है। अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लोगों ने उनसे शिकायत करते हुए बताया कि ब्लाक क्षेत्र में बनी पानी की टंकियां बंद पड़ी हैं। इससे लोगों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम से फोन पर बात कर जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएं। लोगों ने शिकायत करते हुए बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में ज्यादातर सरकारी नलकूप बंद पड़े हैं। इससे किसान परेशान हैं।

क्षेत्रीय लोगों ने शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav)  से ताखा तहसील में चरम सीमा पर हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत की । उसके बाद विधायक प्रतिनिधि चीनी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में बहुत पीड़ित लोग है। उनके साथ ताखा एसडीएम कौशल कुमार अन्याय करते है,और पीड़ित लोगों को न्याय नहीं दिया जाता है। जो माफिया है उनका ही ताखा एसडीएम सहयोग करते है।

भाजपा राज में न तो दवा मिलती है, न उपचार, मिलता है तो सिर्फ इंतजार : अखिलेश यादव

यादव (Shivpal Yadav) ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। इतना ही नहीं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। ताखा तहसील में न तो कोई लेखपाल जनता की बात सुनता है और ना ही तहसील के अधिकारी सुनते हैं। किसान शिकायत करते है, तो एसडीएम डाट फटकार कर तहसील से भगा देता है।

उन्होनें बताया कि यह शिकायतें आज हमें यहां आने पर मिली है। हम अधिकारियों से बात करेंगे। अगर फिर भी नहीं सुनबाई होगी तो हम ऊपर बात करेंगे। लेकिन भ्रष्टाचार तो है। ट्यूबवेल की सबसे ज्यादा शिकायतें मिली है। अधिकांश ट्यूब वेल खराब है। ताखा क्षेत्र में एक भी पानी की टंकी नहीं चल रही है।

Tags: Etawah newsshivpal yadav
Previous Post

कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के करीबियों समेत पांच इमारतें सील

Next Post

राहुल गांधी से ED ने 8.30 घंटे की पूछताछ, कल फिर होंगे पेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Next Post
rahul gandhi

राहुल गांधी से ED ने 8.30 घंटे की पूछताछ, कल फिर होंगे पेश

यह भी पढ़ें

बंगाल में कोरोना

बंगाल में कोरोना रिकवरी दर 87.90 फीसदी, संक्रमितों की संख्या 2.87 लाख

10/10/2020
MOU signed between Tata Motors and ITI Aliganj

टाटा मोटर्स और ITI अलीगंज के बीच ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के लिए MOU पर हस्ताक्षर

07/04/2025
WhatsApp

Whatsapp के 20 लाख से अधिक यूजर्स का बैन किया अकाउंट, ये है बड़ी वजह

02/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version