• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट्रोल पंप के मुनीम से 6 लाख की लूट

Writer D by Writer D
14/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
loot

loot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। समथर थाना क्षेत्र में सोमवार को बदमाशों ने पेट्रोल पम्प (Petrol Pump) के मुनीम को लूट (Loot) लिया, जबकि झांसी में एक कारोबारी को लूटने का प्रयास असफल रहा। झांसी के समथर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मुनीम से 6 लाख लूटे और रफूचक्कर हो गये। झांसी के थाना नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइंस में पेट्रोल पम्प संचालक के घर में लुटेरे घुस गये और लूट का प्रयास किया, किंतु विफल रहे। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

समथर थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान सेवा केन्द्र पेट्रोल पम्प (Petrol Pump) का मुनीम जयराम चौरसिया पेट्रोल की बिक्री के लगभग 6 लाख रुपये एक बैग में भर कर बैंक में जमा करने ग्राम बिलैठी के रामकेश पुरी के साथ उसकी गाड़ी पर जा रहे थे। रास्ते में सूनसान स्थान पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने मुनीम की बाइक को पैर मारकर बाइक को गिरा दिया। जब तक मुनीम संभलता तब तक बदमाश नोटों से भरा बैग लेकर चम्पत हो गए।

मुनीम ने इस घटनाक्रम की सूचना 112 पर दी। लूट की ख़बर मिलते ही पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची एसओजी, स्वाट व उच्चाधिकारियों ने जांच पड़ताल की। सीसीटीवी खंगाले गए लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस की चार टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी है। लुटेरों की संख्या छह बताई जा रही है।

इसके अलावा झांसी के थाना नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन स्थित ऊर्जा पेट्रोल पंप के संचालक के घर में बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। संचालक कबीर खन्ना का स्टेशन रोड पर आवास है। बीती रात लूट के इरादे से तीन बदमाश उनके घर में दाखिल हुए। उनमें से एक के हाथ में तमंचा व दूसरा बदमाश छुरा लिए हुए था। घर में घुसते ही कारोबारी की मां के गले पर चाकू रख दिया और नकदी की मांग की। बदमाशों की मांग पर कारोबारी ने कहा कि वह नकदी घर में नहीं रखता है, पेट्रोल पंप पर ही रखा है। इस पर एक बदमाश कारोबारी के साथ उसकी कार में सवार होकर पेट्रोल पंप तक पहुंच गया लेकिन यहां खतरा भांप कर वह भाग निकला। उधर, कारोबारी के घर में मौजूद दूसरा बदमाश भी खतरा भांप कर कारोबारी की मां को छोड़कर भाग गया। इस घटनाक्रम की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई और जांच पड़ताल की गई, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सूत्रों के अनुसार पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई है। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।

Tags: crime newsJhansi news
Previous Post

सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के एसआई की मौत, पांच घायल

Next Post

14 जून राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन का भाग्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
Next Post
3 planets will transit

14 जून राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन का भाग्य

यह भी पढ़ें

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

देश की 12,000 सरकारी वेबसाइट पर साइबर अटैक की आशंका

14/04/2023
राज्यपाल कलराज मिश्र

राज्यपाल कलराज मिश्र ने गहलोत सरकार को वापस भेजा विधानसभा सत्र का संशोधित प्रस्ताव

27/07/2020

दिल्ली विश्वविद्यालय में आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए खुला एडमिशन पोर्टल

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version