• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

Writer D by Writer D
16/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। आरोपित पर 17 लाख रुपये हड़पने का आरोप भी पीड़िता द्वारा लगाया गया था। पुलिस ने बुधवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सिविल लाइंस के पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवार ने बताया कि थाना मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में वाली युवती के पिता और भाई की जून 2020 में ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में आरोपी पड़ोसी और उसके परिवार के लोगों को जेल भेजा गया था। पिता और भाई की हत्या के बाद घर में युवती अकेली बची थी। शासन की ओर से उसे 17 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई थी।

फरवरी में तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। युवती ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया था कि पिता और भाई की मौत के बाद मझोला के लाइनपार में वजीर चंद्र फैक्ट्री के पास रहने वाला आनंद राही ने उससे संपर्क किया। आरोपी ने कहा था कि वह उसकी मदद करेगा।

इसके बाद आरोपी का पीड़िता के घर आना जाना शुरू हो गया था। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। इसके अलावा आरोपी ने पीड़िता के 17 लाख रुपये भी हड़प लिए थे। तब पीड़िता ने खुद को पांच माह की गर्भवती भी बताया था। तत्कालीन एसएसपी ने सीओ से इस मामले की जांच कराई।

जांच रिपोर्ट आने के बाद 18 मार्च को आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज किया गया था। तीन माह से फरार चल रहे आरोपी आनंद राही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ में तीन तस्कर गिरफ्तार

Next Post

धारदार हथियार से युवक की गला रेत कर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Women from Varanasi became number 1 in UP
उत्तर प्रदेश

वाराणसी की महिलाएं बनीं UP में नंबर-1 : आजीविका मिशन से आय और पहचान दोनों में वृद्धि

16/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी: एके शर्मा

16/11/2025
CM Yogi participated in the Uttarakhand festival
Main Slider

महोत्सव हमारी लोककला व संस्कृति को जीवंत बना रखने का एक माध्यम है: सीएम yogi

16/11/2025
CM Yogi
Main Slider

चरणबद्ध तरीके से करें संभल का विकासः मुख्यमंत्री

16/11/2025
Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

अनंत काल तक भारत के नागरिकों को प्रेरणा देता रहेगा वीरांगना ऊदा देवी का राष्ट्र प्रेमः राजनाथ

16/11/2025
Next Post
murder

धारदार हथियार से युवक की गला रेत कर हत्या

यह भी पढ़ें

Makhana Chaat

डायबिटीज के पेशेंट के लिए बेहद फायदेमंद है ये चाट, जानें बनाने का तरीका

17/05/2025
CM Dhami

CM धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं

21/02/2025

एमएलसी चुनाव में पड़े 99 फीसदी वोट

09/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version