• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने पत्रकार पेंशन बढ़ोतरी की घोषणा,अब मिलेंगे आठ हजार

Writer D by Writer D
19/06/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
dhami

dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने पत्रकार पेंशन की धनराशि बढ़ाकर आठ हजार करने के साथ ही पत्रकारों के लिए पूर्व भांति आवास व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। इस दौरान कहा कि एक पत्रकार हमेशा समाज को शिक्षा देने के साथ दिशा देने का भी कार्य करता है।

रविवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम में आयोजित उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के द्वितीय प्रांतीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य,समाजसेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को उत्तराखंड पत्रकार यूनियन देवभूमि रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। इसके साथ ही उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की स्मारिका का भी विमोचन किया।

dhami

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार को पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन से सम्बन्धित नियमों को सरल बनाने के निर्देश देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण कोष के अधीन दी जाने वाली पत्रकार पेंशन की धनराशि पांच हजार से बढ़ाकर आठ हजार करने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों को पूर्व की भांति सूचना विभाग की ओर से आवास व्यवस्था करने को कहा।

dhami

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि वे मीडिया से जुड़े अधिकांश पत्रकार भाइयों से परिचित हैं। पत्रकारिता का छात्र होने के नाते वे पत्रकारिता क्षेत्र की समस्याओं से भी परिचित हैं। आज समय के साथ पत्रकारिता के आयाम बदले हैं। पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए उन्होंने कहा कि निडर, निर्भीक, निष्पक्ष पत्रकारिता का समाज में अहम योगदान रहता है।

dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता एवं सरकार के बीच में संवाद कायम कर, सरकार एवं प्रशासन के सामने जनता की समस्याओं को सामने लाकर पत्रकार हमेशा ही अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही संवाद का माध्यम बनकर विकास में अपना योगदान देते हैं। उन्होंने सभी पत्रकारों से हमेशा साफ-सुथरी एवं निर्भीक निष्पक्ष निडर पत्रकारिता के साथ चलने की अपेक्षा की।

dhami

 

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा में आने से पहले वे भी पत्रकार रहे हैं। यह संयोग ही है कि उन्हें आज पत्रकारों के साथ सहयोगी के रूप में कार्य करने का भी अवसर मिला है। उन्होंने पत्रकारों से सकरात्मक एवं तथ्यात्मक रूप से जो कमियां उन्हें दिखाई दें, उसे बताने और समाजहित से जुड़े कार्यों के प्रचार प्रसार में सहयोग की अपेक्षा की।

dhami

कार्यक्रम में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनमीत रावत, प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी, विकास धूलिया, नवीन थलेड़ी, अशोक पाण्डे, सहित मीडिया से जुड़े तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी से केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की भेंट

Next Post

सपा और बसपा यूपी के विकास में राहु और केतु : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Apara Ekadashi
Main Slider

कब है अपरा एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

13/05/2026
Deepak
Main Slider

दूर होगी आर्थिक तंगी, मंदिर में जलाए दीपक

13/05/2026
Haridwar Kumbh
राजनीति

हरिद्वार कुंभ -2027 के लिए रेलवे ने की तैयारियां

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारीः मुख्यमंत्री

12/05/2026
Next Post
yogi

सपा और बसपा यूपी के विकास में राहु और केतु : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

37 लाख में बिकेगी ये घड़ी, जानिए इसकी वजह

23/11/2021
prashant dora died

दुःखद : भारत के फुटबॉल टीम के पूर्व गोलकीपर प्रशांत डोरा का निधन

26/01/2021

मुख्यमंत्री धामी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

13/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version