• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ही परिवार के 9 लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

Writer D by Writer D
20/06/2022
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के सांगली जिले में सोमवार को एक ही परिवार के 9 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। जानकारी के मुताबिक घटना मिराज तालुका के म्हैसल में हुई है। सुसाइड करने वाला परिवार डॉ. माणिक यालप्पा वनमोर का बताया गया है। परिवार के सुसाइड (Suicide) करने की वजह अभी सामने नहीं आई है। शुरुआती छानबीन में घटना के पीछे वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। बताते हैं कि फाइनेंशियल क्राइसिस के चलते परिवार तनाव में था और इसी वजह से सभी ने एक साथ जहर पीकर जान दे दी।

मरने वालों में डॉ. माणिक येलप्पा वनमोर, अक्कताई वनमोर (मां), रेखा माणिक वनोरे (पत्नी), प्रतिमा वनमोर (बेटी), आदित्य वनमोर (बेटा) और पोपट येलप्पा वनमोर (शिक्षक), अर्चना वनमोर (पत्नी), संगीता वनमोर (बेटी), शुभम वनमोर (बेटा) शामिल हैं। घटना से म्हैसल इलाके में हड़कंप मच गया। जिसे भी सूचना मिली वह घटनास्थल की तरफ रवाना हो गया।

मौके पर पुलिस और लोगों की काफी ज्यादा भीड़ जुट गई। पुलिस ने कहा कि मिर्जा के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सांगली जिले के पुलिस अधीक्षक दिक्षित गेदम के मुताबिक नौ में तीन लाशें एक ही जगह पर पाई गई हैं। वहीं छह अन्य लाशें घर के अलग-अलग हिस्सों में थीं। मरने वालों में चार महिलाएं और पांच पुरुष हैं।

जनसुनवाई के दौरान SSP ऑफिस में महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप

घर में शव देखकर पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस ने कर्ज के बोझ से तंग आकर परिवार के सदस्यों द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है।

जानकारी के मुताबिक सभी लोगों ने जहर पीकर खुदकुशी की है। शुरुआती तौर पर पता चला है कि ये परिवार आर्थिक चुनौतियों से बुरी तरह घिरा हुआ था जिसके बाद सभी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

शख्स ने डीएम ऑफिस में किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

घटना को लेकर सांगली के पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेदाम ने कहा कि तीन शव एक जगह मिले, जबकि छह घर में अलग-अलग जगहों पर मिले हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या यह ‘खुदकुशी’ है ? इस पर अधिकारी ने कहा कि पुलिस मौके पर मौत के कारणों की जांच कर रही है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लग रहा है यह आत्महत्या का ही मामला है। अधिकारी ने दावा किया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Tags: Maharashtra NewsMumbai NewsNational newssangali news
Previous Post

योगी सरकार के आह्वान पर पौराणिक नदियों को मिल रह नया जीवन

Next Post

अग्निपथ पर सुनहरे भविष्य के अवसरों के अनेकानेक मार्ग : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Next Post
yogi

अग्निपथ पर सुनहरे भविष्य के अवसरों के अनेकानेक मार्ग : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 12460 Teacher Recruitment Process

12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करे सरकार, प्रियंका ने लिखा योगी को पत्र

19/09/2020
Ram Mandir

राम मंदिर बना पर्यटकों की पहली पसंद, छह महीने में आए 33 करोड़ से अधिक टुरिस्ट

15/09/2024
mahendra singh dhoni

बुमराह ने डेब्यू मैच में धोनी से जुड़ा एक खास किस्सा किया शेयर

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version