• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आदर्श पालिका बनाकर मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा विकसित : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
20/06/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को गोपेश्वर में  चमोली-गोपेश्वर नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा पासवान के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को जीत की बधाई देते हुए नगर पालिका के विकास कार्यो को आगे बढाने के लिए शुभाकामनाएं दी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिले की सबसे बडी नगर पालिका चमोली-गोपेश्वर को एक आदर्श नगर पालिका बनाने के लिए मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य किए जाएंगे ताकि नगर क्षेत्र में पार्किंग, भूस्ख्लन, बरसाती नालों एवं अन्य समस्याओं का सुनियोजित तरीके से समाधान हो सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर क्षेत्र के विकास कार्यो को तेजी से आगे बढाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ निरतंर विकास कार्यो को आगे बढाने का काम कर रही है। राज्य सरकार ने वृद्वावस्था, दिब्यांग  सहित तमाम सामाजिक पेंशन को 1200 से बढ़ाकर 1500 करने का फैसला किया हैं। यही नहीं पहले एक परिवार में एक ही बुजुर्ग को पेंशन का लाभ दिया जाता था, लेकिन अब परिवार के दोनों बुजुर्ग दंपत्तियों को इसका लाभ दिया जा रहा है। पर्यावरण मित्रों के लिए 500 रु प्रतिदिन मानदेय का प्राविधान किया गया है। राज्य में 185 हजार अंत्योदय परिवारों को साल में तीन गैस सिलेंडर मुक्त देने का फैसला लिया गया है। सभी विभागों को अगले 10 वर्षो के विकास कार्यो का रोडमैप तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के नागरिकों के हित में जल्द ही एक समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत देश की सेवा करने वाले उत्तराखंड प्रदेश के अग्निवीरों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रोजगार देने का प्राविधान किया जाएगा।

cm dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश का बहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश के चारधाम यात्रा मार्ग का निर्माण किया गया है। केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम को मास्टर प्लान के तहत दिव्य और भव्य स्वरूप देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल मात्र 44 दिनों में ही 23 लाख से अधिक यात्री चारधाम की यात्रा कर चुके है। दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने पर यह दूरी मात्र दो घंटे की हो जाएगी। उसके बाद और अधिक संख्या में तीर्थयात्री चारधाम पहुॅचेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्व है और यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने लिए सभी प्रयास किए जा रहे है।

बकायेदार उपभोक्ता योजना का लाभ लेकर पाये अपने बकाये से मुक्ति

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रैणी आपदा में बेघर हुई वृद्वा सोणी देवी को ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इन्सीट्यूट की ओर से बनवाए गए नए घर की चाभी सौंपी। जोशीमठ क्षेत्र के रैंणी गांव में फरवरी 2021 की आपदा में सोणी देवी का घर जमींदोज हो गया था। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इन्सीट्यूट के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने सोणी देवी के लिए आसपास सुरक्षित इलाके में घर बनाने का निर्णय लिया था। सोणी देवी को मेरग गांव में नया घर बनवाया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें नए घर की चाभी सौंपी। नया घर मिलने पर सोणी देवी ने मुख्यमंत्री एवं ग्राफिक ऐरा गु्रप का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्राफिक एरा के महानिदेश डा. संजय जसोला एवं निदेशक (इंफ्रा) डा.सुभाष गुप्ता भी मौजूद थे। इस दौरान नीती माणा की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को पारम्परिक भोजपत्र की माला भेंट कर उनका अभिवादन किया।

cm dhami

गोपेश्वर-चमोली नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं साफ बनाने तथा नगर की सेवा के लिए वे अपना पूर्ण योगदान करेंगी।

कार्यक्रम के पश्चात् लोक निर्माण विभाग के विश्राम ग्रह में जिले के पत्रकारों ने प्रदेश सरकार की आरे से पत्रकार कल्याण कोष के अधीन दी जाने वाली पत्रकार पेंशन की धनराशि 5000 से बढाकर 8000 करने की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

Tags: cm dhamidehradun newsgopeshwar news
Previous Post

बकायेदार उपभोक्ता योजना का लाभ लेकर पाये अपने बकाये से मुक्ति

Next Post

शरद पवार ने ओवैसी को भेजा न्योता, राजनीति गलियारे में अटकले तेज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

02/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
Ketan Murder Case
क्राइम

केतन हत्याकांड: सिया गोयल का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, पिता ने कह दी ये बात

02/07/2026
Petrol
नई दिल्ली

पेट्रोल-डीजल के घट सकते हैं दाम, केंद्र सरकार जल्द दे सकती है राहत

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

02/07/2026
Next Post
Asaduddin Owaisi

शरद पवार ने ओवैसी को भेजा न्योता, राजनीति गलियारे में अटकले तेज

यह भी पढ़ें

zareen khan

जरीन खान ने मुंबई के लीलावती अस्पताल को लेकर जाहिर की नाराजगी, जानें क्यों?

23/09/2020
president farmer protest

राष्‍ट्रपति कोविंद से मिलेंगे विपक्ष के नेता, किसान आंदोलन के मुद्दे पर होगी चर्चा

09/12/2020
Kidnap

पड़ोसी को फंसाने के लिए पुलिस को दी बच्चों के अपहरण की सूचना

07/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version