• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सतीश महाना का दिखा अलग अंदाज, ठेले पर ब्रेड-मक्खन लगाते आए नजर

Writer D by Writer D
21/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
satish mahana

satish mahana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उप्र के कानपुर में लोग उस समय दंग रह गए जब उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष एक ठेले में ब्रेड पर मक्खन (Satish Mahana) लगाते नजर आए। पहले तो किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह विधानसभा अध्यक्ष हैं। इसकी खबर आसपास लगते ही दुकान पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया।

दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने मंगलवार की सुबह नवाबगंज के कम्पनी बाग चौराहे पर ब्रेड मक्खन और मठ्ठा के ठेले पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने दुकानदार से हालचाल पूछा और अपने हाथ से दो दर्जन लोगों को ब्रेड मक्खन खिलाया और खुद खाया।

विधानसभा अध्यक्ष (Satish Mahana) को ब्रेड मक्खन के ठेले पर देखकर आसपास निकल रहे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। विधानसभा अध्यक्ष के हाथ से ब्रेड मक्खन खाने के लिए हर कोई आतुर दिखा।

योग के बाद पहुंचे थे महाना (Satish Mahana)

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ग्रीन पार्क से योग उत्सव का उद्घाटन करके निकले थे। इस दौरान उन्हें विष्णुपुरी निवासी सुरेश का ब्रेड मक्खन का ठेला दिख गया, जहां सुरेश खुद ब्रेड पर मक्खन लगा लगाकर दे रहा था। इसके बाद सतीश महाना ठेले पर जाकर खुद ब्रेड मक्खन लगाकर देने लगे और आसपास खड़े लोगों को भी ब्रेड मक्खन लगाकर खिलाया।

30 वर्षों से कम्पनी बाग चौराहे पर ठेला लगाने वाला सुरेश ने बताया कि इस चौराहे से रोज वीआईपी और जनप्रतिनिधि निकलते है लेकिन कभी कोई उनके ठेले पर रुका नहीं, लेकिन आज विधानसभा अध्यक्ष का काफिला जब ठेले पर रुका तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ।

कोरोना काल में दुनिया ने योग के महत्व को जाना: सीएम योगी

विधानसभा अध्यक्ष खुद ठेले पर आये तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का ठेले पर ब्रेड पर मक्खन लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जहां लोग वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं।

Tags: international yoga dayinternational yoga day 2022Lucknow NewsSatish Mahanaup news
Previous Post

सीएम योगी ने आजमगढ़ सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

Next Post

भूकंप के झटके से हिला अंडमान-निकोबार, इतनी रही तीव्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Earthquake

भूकंप के झटके से हिला अंडमान-निकोबार, इतनी रही तीव्रता

यह भी पढ़ें

House Attached

जुआरी की 41 लाख रूपये की संपत्ति कुर्क

25/11/2022
Panasonic launches its new IoT ceiling fan in India

भारत में अपना नया IoT सीलिंग फैन Panasonic ने किया लॉन्च, जाने खासियत

18/05/2021
CM Yogi

2 दिन के लिए पहुंचे ‘महाराज’, सभी छह सीटों पर सजा जीत का ताज

02/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version