• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामपुर में गरजे सीएम योगी, बोले- भूमाफियाओं की ऐंठन को दूर करके गरीबों को मुक्ति दिलाई

Writer D by Writer D
21/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में लोकसभा सीट पर 23 जून को होने वाले उपचुनाव में इस सीट को जीतने के लिए बीजेपी और सपा पूरा दमखम लगा रही हैं। इसी क्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को रामपुर के बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि रामपुर की अपनी धरोहर है, लेकिन कुछ लोग रामपुर की धरोहर को नष्ट करने के प्रयास में रहते थे। अगर किसी ने इसकी पहचान नष्ट करने की कोशिश की, तो जनता उसे सबक सिखाना भी जानती है।

जनसभा में सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को भूमाफियाओं से मुक्ति दिलाने का काम किया है। इतना ही नहीं, भूमाफियाओं की ऐंठन को भी दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की ओऱ से यहां बिना किसी भेदभाव के विकास का काम किया जा रहा है।

बिलासपुर, रामपुर में आयोजित जनसभा में… https://t.co/jqcqzlMDVp

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 21, 2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) बोले कि रामपुर के कारीगरों ने इस क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाई है। साथ ही सरकार ने भी इसे दिशा में महत्वपूर्ण काम किया है।

सीएम योगी ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

इसके साथ ही सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यहां के गुंडाराज माफियाराज को डबल इंजन की सरकार ने खत्म करने का काम किया है। हमने पिछले 5 साल में से 2 साल तो कोरोना के साथ लड़ाई की। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फ्री राशन, फ्री उपचार, फ्री वैक्सीन देने का कार्य किया। सीएम योगी बोले कि पहले की सरकार में गरीबों की जमीनों पर कब्जा हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होता।

2022 के चुनाव में विधायक बनने के बाद आजम खान ने रामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यहां उपचुनाव हो रहे

Tags: Bilaspur Newscm yogiLoksabha By ElectionRampur Newsup news
Previous Post

यशवंत सिन्हा ने TMC से दिया इस्तीफा, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

Next Post

यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, 27 जून को करेंगे नामांकन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
Yashwant Sinha

यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, 27 जून को करेंगे नामांकन

यह भी पढ़ें

Ramamurthy Verma dies

सपा संस्थापक सदस्य राममूर्ति वर्मा का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

23/04/2021
Shivraj singh Chauhan

शिवराज ने माफियाओं को दी चेतावनी, कहा- मामा फॉर्म में है, गड़बड़ की तो जमीन में गाड़ दूंगा

26/12/2020
Body Spa

घर पर ही लें बॉडी स्पा का मजा, बचेगा पार्लर का खर्चा

08/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version