• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संकट में उद्धव सरकार, संजय राऊत ने दिये विधानसभा भंग होने के संकेत

Writer D by Writer D
22/06/2022
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Sanjay Raut

Sanjay Raut

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार (Uddhav Government) पर सजनीति संकट के बादल गहराते जा रहे हैं। सियासी हलचल के बीच महाराष्ट्र में विधानसभा के भंग होने, सत्ता परिवर्तन या मध्यावधि चुनाव जैसी संभावनाओं पर चर्चा शुरू हो गई है। शिवसेना के कद्दावर नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने भी महाराष्ट्र की विधानसभा के भंग होने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में वर्तमान हालात विधानसभा के भंग होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

दरअसल, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र सरकार की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी में ठहरे हुए हैं। इससे पहले वे मंगलवार को सूरत पहुंचे थे। शिंदे का दावा है कि उनके साथ 40 विधायक हैं। बताया जा रहा है कि शिंदे के साथ शिवसेना के 33 और अन्य 7 विधायक हैं। शिवसेना के कुछ और विधायक भी शिंदे के खेमे में जा सकते हैं।

महाराष्ट्रातील राजकीय घडामोडींचा प्रवास विधान सभा बरखास्तीचया दिशेने..

— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 22, 2022

शिवसेना के विधायकों के बागी होने के बाद से महाविकास अघाड़ी सरकार में हलचल मच गई है। मुंबई में बैठकों का दौर जारी है। उधर, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कांग्रेस के विधायकों के साथ बैठक की है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार वाई बी चव्हाण सेंटर पहुंच गए हैं। यहां महाविकास अघाड़ी सरकार की बड़ी बैठक हो रही है।

संजय राउत बोले- ज्यादा से ज्यादा सत्ता जाएगी

संजय राउत ने मौजूदा हालातों को लेकर कहा कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सिर्फ सत्ता जाएगी। हालांकि, इससे पहले उन्होंने कहा था कि हमारी आपस में बात हो रही है। आज सुबह मैंने एकनाथ शिंदे से 1 घंटा बातचीत की है। जो बात हुई मैंने पार्टी चीफ को बताया है उनके साथ जो विधायक हैं, उनके साथ भी हमारी बात हो रही है। सभी शिवसेना में हैं शिवसेना में रहेंगे। उन्होंने कहा, एकनाथ शिंदे हमारे बहुत अच्छे मित्र हैं। सालों साल से हम एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। उनके लिए आसान नहीं है पार्टी छोड़ना और हमारे लिए भी आसान नहीं है उनको छोड़ना।

‘तेरा घमंड तो चार दिन का है पगले, हमारी बादशाही तो खानदानी है’, महाराष्ट्र संकट के बीच शुरू हुआ पोस्टर वार

एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनके साथ 40 विधायक हैं। बताया जा रहा है कि शिंदे ने शिवसेना नेतृत्व के सामने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की शर्त रखी है। हालांकि, शिंदे के साथ मौजूद उद्धव के एक और मंत्री संदीपन भुमरे ने बुधवार को गुवाहाटी पहुंचकर कहा कि उनकी नाराजगी शिवसेना नेतृत्व से नहीं है। लेकिन वे कांग्रेस और एनसीपी के काम करने के तरीकों से नाराज हैं।

Tags: breaking newsEknath Shindelatest news in hindiMaharashtra NewsNational newsSanjay Rautshivsenauddhav thackeray
Previous Post

शिक्षा के मंदिर में सजी बार बालाओं की महफिल, जमकर उड़ाएं गए नोट

Next Post

भूकंप के तेज झटकों ने निगल ली 255 लोगों की जिंदगी, कई मकान हुए जमींदोज

Writer D

Writer D

Related Posts

Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.
उत्तराखंड

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, मौके पर परखी सड़क-ढलान और ड्रेनेज की स्थिति

02/09/2026
150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
Next Post
Earthquake

भूकंप के तेज झटकों ने निगल ली 255 लोगों की जिंदगी, कई मकान हुए जमींदोज

यह भी पढ़ें

Dead Body

आंगनवाड़ी केंद्र गया आठ वर्षीय बालक हुआ लापता, तालाब में मिली लाश

05/11/2022
Transfer

दो IAS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के एसडीएम भी बदले

13/02/2024

कैबिनेट मंत्री नंदी ने 339.14 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

01/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version