• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय इतिहास का ‘काला अध्याय’ है आपातकाल, भयावह दौर को कभी न भूले: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
26/06/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi

mann ki baat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) के 90वां एपिसोड में आपातकाल को याद किया। उन्होंने इसे भारत के इतिहास का ‘काला अध्याय’ बताया और कहा कि यह हमारी लोकतांत्रिक मानसिकता थी जिसकी आखिकार प्रबल जीत हुई।

मन की बात की 90वीं कड़ी की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की पीढ़ी के नौजवानों को जानकार आश्यर्च होगा कि उनके माता-पिता का अपनी युवा अवस्था में जीवन का अधिकार छीन लिया गया था। 1975 में 25 जून को देश में आपातकाल लागू किया गया था। इसमें देश के नागरिकों से सारे अधिकार छीन लिए गए थे। उसमें से एक अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिला ‘जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार’ भी था।

मोदी ने कहा, अमृत महोत्सव सैकड़ों वर्षों की गुलामी से मुक्ति की विजय गाथा ही नहीं, बल्कि आजादी के बाद के 75 वर्षों की यात्रा भी समेटे हुए है। इतिहास के हर अहम पड़ाव से सीखते हुए ही हम आगे बढ़ते हैं। आज जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहा है, अमृत महोत्सव मना रहा है, तो आपातकाल के उस भयावह दौर को भी हमें कभी भी भूलना नहीं चाहिए। आने वाली पीढ़ियों को भी भूलना नहीं चाहिए। इमरजेंसी के दौरान देशवासियों के संघर्ष का गवाह रहने का, साझेदार रहने का सौभाग्य मुझे भी मिला था।

By Election Result: आजमगढ़ में मतगणना जारी, सपा-बीजेपी में कड़ी टक्कर

उन्होंने कहा कि उस समय भारत के लोकतंत्र को कुचल देने का प्रयास किया गया था। देश की अदालतें, हर संवैधानिक संस्था, प्रेस, सब पर नियंत्रण लगा दिया गया था। सेंसरशिप की ये हालत थी कि बिना स्वीकृति कुछ भी छापा नहीं जा सकता था।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने मशहूर गायक किशोर कुमार पर उस दौरान लगे प्रतिबंध का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार की वाह-वाही करने से इनकार करने पर किशोर कुमार पर बैन लगा दिया गया। रेडियो पर उनके प्रवेश को ही हटा दिया गया।

उन्होंने कहा, “बहुत कोशिशों, हजारों गिरफ्तारियों और लाखों लोगों पर अत्याचार के बाद भी, भारत के लोगों का, लोकतंत्र से विश्वास डिगा नहीं, रत्ती भर नहीं डिगा । भारत के हम लोगों में, सदियों से, जो लोकतंत्र के संस्कार चले। आ रहे हैं, जो लोकतांत्रिक भावना हमारी रग-रग में है आखिरकार जीत उसी की हुई।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से ही आपातकाल को हटाकर वापस, लोकतंत्र की स्थापना की। तानाशाही की मानसिकता को लोकतांत्रिक तरीके से पराजित करने का ऐसा उदाहरण पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है।

संजय राऊत की दहाड़, बोले- बागियों के बहुत बाप हैं, हमारे एक ही बाप हैं, बालासाहेब

अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए मोदी ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के एक सैनिक के रूप में देशवासियों के संघर्ष का गवाह रहने का साझेदार रहने का सौभाग्य उन्हें भी मिला था।

Tags: delhi newsemergency 1975Mann Ki Baatmann ki baat 90th episodeNational news
Previous Post

By Election Result: आजमगढ़ में मतगणना जारी, सपा-बीजेपी में कड़ी टक्कर

Next Post

कोरोना ने रोहित शर्मा को किया हिट विकेट, पूरी टीम का होगा टेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Temple
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज आज खुलेगा? CM को सौंपेगी SIT रिपोर्ट

22/06/2026
Lallan Singh Encounter
Main Slider

दो SI समेत 7 हत्याओं का आरोपी लल्लन सिंह का खात्मा, STF ने किया ढेर

22/06/2026
CM Yogi Adityanath did 'Janata Darshan'
Main Slider

अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाईः मुख्यमंत्री

22/06/2026
Murder
Main Slider

तिहरे हत्याकांड से दहला गोरखपुर, भाई-भाभी समेत भतीजे की हत्या

22/06/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
Next Post
Rohit Sharma

कोरोना ने रोहित शर्मा को किया हिट विकेट, पूरी टीम का होगा टेस्ट

यह भी पढ़ें

CM Yogi

2017 के पहले यूपी बोर्ड नकल के लिए बदनाम था: सीएम योगी

14/06/2023
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री बोले- किसानों का 50 प्रतिशत बिजली बिल माफ करने पर चरणबद्ध तरीके से हो रहा काम

18/07/2022
cm yogi

सीएम योगी की सभा में हर-हर बम-बम नारे से गूंजा ठाकुरद्वारा

08/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version