• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंडियन नेवी में अब Sailor बनेंगी महिलाएं, INS चिल्का ने जारी की नोटिस

Writer D by Writer D
27/06/2022
in शिक्षा
0
Indian Navy

indian navy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अग्निपथ योजना के तहत पहली बार नौसेना (Indian Navy) में लड़कियों की भर्तियां होने जा रही हैं। इंडियन नेवी में यह भर्तियां सेलर (Female Sailors Vacancy) के पदों पर होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओडिशा के INS चिल्का के नाम नोटिस जारी हुई है।

इस भर्ती को लेकर रक्षा मंत्रालय ने डायरेक्टोरेट ऑफ नेवल ट्रेनिंग, आईएनएस चिल्का को निर्देश जारी कर दिए थे। इस वैकेंसी में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को आईएनएस चिल्का में ट्रेनिंग दी जाएगी। खास बात यह है कि यह भर्तियां अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत होगी।

अग्निपथ योजना के लॉन्च होने के बाद देश भर में तनाव का माहौल देखने को मिला था। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, एक बैच में फीमेल सेलर की नियुक्ति होगी। इसमें पद, पदनाम भी दर्शाया गया है। पहला बैच फरवरी 2023 में आएगा, इसे लेकर तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए हैं।

महिला सेलर की भर्ती जल्द

मीडिया रिपोर्ट्स के तहत, रक्षा मंत्रालय की ओर से डायरेक्टोरेट ऑफ नेवल ट्रेनिंग, आईएनएस चिल्का को मेल-फीमेल सेलर की भर्ती को लेकर निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, मेल-फीमेल अग्निवीरों की ट्रेनिंग के पैरामीटर्स में बदलाव नहीं किया गया है। सभी उम्मीदवारों की ट्रेनिंग का जिम्मा आईएनएस चिल्का को ही दिया गया है।

कान्हा की नगरी पहुंचे महामहिम, बांके बिहारी के दर्शन कर हुए मंत्रमुग्ध

इस वैकेंसी में एविएशन नॉन टेक्निक, एविएशन टेक्निक, लॉजिस्टिक,म्यूजिशियन और मेडिकल के पदों पर भर्तियां हो सकती है। रिपोट्स के अनुसार, महिलाएं पहले से ही नौसेना में सेवा दे रही हैं, लेकिन अधिकारी के पद से नीचे कोई नहीं है।

जुलाई में नौसेना अग्निवीर भर्तियां

नौसेना (Indian Navy) के वाइस एडमिरल डीके त्रिपाठी ने हाल ही में नेवी में भर्तियों को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि, इंडियन नेवी में नौसेना अग्निवीर बैच 2022 के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन 9 जुलाई को जारी होगा। अग्निवीर पहले बैच के लिए आवेदन विंडो 15 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक खुली रहेगी। शेड्यूल के अनुसार, नौसेना में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा मध्य अक्टूबर में हो सकती है। वहीं मेडिकल टेस्ट और ज्वॉइनिंग 21 नवंबर 2022 को आईएनएस चिल्का (ओडिशा) में होगी।

Tags: Indian Navyjobs in indian navyrecruitment in indian navyvaccancy in indian navy
Previous Post

कान्हा की नगरी पहुंचे महामहिम, बांके बिहारी के दर्शन कर हुए मंत्रमुग्ध

Next Post

8 साल बाद जारी हुआ इस सरकारी भर्ती का रिजल्ट, यहां चेक करें अपना नाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 5,123 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

12/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Next Post
UP Board

8 साल बाद जारी हुआ इस सरकारी भर्ती का रिजल्ट, यहां चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें

Maruti Suzuki कारों की बंपर बिक्री, जानिए क्या है अब तक की सबसे ज्यादा सेल

02/11/2020
smriti irani

महिलायें उनको भूली नहीं है जो कहते थे,लड़को से गलती हो जाती है: स्मृति

30/10/2021
UPSSSC

UPSSSC ने VDO समेत 3 भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, यहां चेक करें कटऑफ

18/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version