• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Writer D by Writer D
28/06/2022
in Business, Main Slider
0
Pallonji Mistry

Pallonji Mistry

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज उद्योगपतियों में गिने जाने वाले पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) नहीं रहे। पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में मुंबई में सोमवार की रात निधन हो गया। कंस्ट्रक्शन सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक शापोरजी पलोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के चेयरमैन रहे पालोनजी को भारत का सबसे गुमनाम अरबपति कहा जाता था। दरअसल, वह सार्वजनिक मंचों से दूरी बनाकर रखा करते थे। उद्योग जगत में पालोनजी का बड़ा सम्मान था।इतनी थी पालोनजी की नेटवर्थ

कंस्ट्रक्शन सेक्टर के दिग्गज पालोनजी (Pallonji Mistry) ने एक आयरिश महिला से शादी की थी और इसके बाद वह आयरलैंड के नागरिक हो गए थे। हालांकि इसके बाद भी वे ज्‍यादातर समय भारत में ही मुंबई के वाकव्श्वर में सागर किनारे वाले बंगले में रहते थे। पालोनजी का निधन भी यहीं हुआ। पालोनजी को 150 साल से ज्यादा पुरानी कंपनी शापोरजी पालोनजी ग्रुप की सफलता का श्रेय दिया जाता है। फोर्ब्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पालोनजी की नेटवर्थ 13 बिलियन डॉलर से ज्यादा थी और अरबपतियों की फेहरिस्त में वह दुनिया भर में 143वें पायदान पर थे।

आयरलैंड के सबसे अमीर व्यक्ति थे पालोनजी (Pallonji Mistry)

साल 2016 में भारत सरकार ने पालोनजी को कारोबार जगत में उनके योगदान के लिए शीर्ष सिविलियन अवार्ड में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया था। भारत के सबसे पुराने बिजनेसमैन में से एक पालोनजी (Pallonji Mistry)का जन्म गुजरात में एक पारसी परिवार में हुआ था। पालोनजी को सबसे अमीर पारसी व्यक्ति भी कहा जाता था। चूंकि उनके पास आयरलैंड की भी नागरिकता थी, इस कारण वह आयरलैंड के सबसे अमीर व्यक्ति थे।

ऊर्जा मंत्री आज अयोध्या में विश्व शतरंज ओलम्पियाड मशाल की करेंगे अगवानी

शापोरजी पालोनजी ग्रुप की स्थापना साल 1865 में हुई थी। मुख्य तौर पर कंस्ट्रक्शन सेक्टर की यह कंपनी इसके अलावा इंजीनियरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, जल, ऊर्जा और वित्तीय सेवाओं के सेक्टर्स में भी मौजूदगी रखती है। अभी इस समूह का कारोबार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि 50 देशों में फैला हुआ है। पालोनजी के बड़े बेटे शापोरजी मिस्त्री अभी इस समूह में अपने पिता की विरासत संभाल रहे हैं।

साइरस मिस्त्री हैं पालोनजी के छोटे बेटे

पालोनजी के छोटे बेटे साइरस मिस्त्री टाटा समूह के साथ विवादों को लेकर चर्चा में आए थे। साइरस मिस्त्री 2012 से 2016 के दौरान टाटा संस के चेयरमैन रहे थे। हालांकि बाद में उन्हें पद से हटा दिया गया था। इसके बाद टाटा समूह और साइरस मिस्त्री के बीच लंबा कानूनी विवाद चला था, जिसमें अंतत: टाटा समूह को जीत हासिल हुई थी। हालांकि आपको बता दें कि अभी भी टाटा समूह में मिस्त्री परिवार की अच्छी-खासी हिस्सेदारी है। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में मिस्त्री परिवार के पास करीब 18 फीसदी हिस्सेदारी है।

Tags: business man Pallonji MistryBusiness NewsPallonji MistryPallonji Mistry expirePallonji Mistry passed awayRIP Pallonji Mistry
Previous Post

28 जून राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Next Post

खड़े ट्रक में मिले 46 लोगों के शव, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

gold
Main Slider

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

05/11/2025
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.
Main Slider

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
CM Yogi gave flats to 72 families from the weaker income group.
Main Slider

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को देना होगा हिसाब- सीएम योगी

05/11/2025
Zohran Mamdani
Main Slider

मुझे जवाहर लाल नेहरू… जोहरान ममदानी ने विक्ट्री स्पीच में पूर्व पीएम को किया याद

05/11/2025
Jan Suraj Party candidate from Munger joins BJP
Main Slider

वोटिंग से पहले जन सुराज में बगावत! BJP में शामिल हुआ मुंगेर का प्रत्याशी

05/11/2025
Next Post
Dead Bodies

खड़े ट्रक में मिले 46 लोगों के शव, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh police was fully alert on Paush Purnima

एकता का महाकुंभ: पुलिस बनी मददगार, विनम्रता से जीता दिल

13/01/2025
60 पुलिसकर्मी

बेंगलुरू में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भड़की हिंसा में 2 लोगों की मौत, 60 पुलिसकर्मी

12/08/2020
cm yogi

उत्तर प्रदेश ने कम समय में तिलहन का तीन गुना उत्पादन किया : सीएम योगी

14/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version