• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छह एसटीएफ कमाण्डों की सामूहिक हत्याकांड का आज होगा फैसला

Writer D by Writer D
30/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
STF

UP STF

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। चित्रकूट के दुर्दांत दस्यु सरगना अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया (Dasyu Ambika Patel) ने 15 साल पहले एसटीएफ ( STF ) के 6 जवानों और एक मुखबिर की घात लगाकर सामूहिक हत्या कर दी थी। साथ ही 9 एसटीएफ जवानों तथा एक मुखबिर को गोली मारकर घायल कर दिया था। यह मामला बांदा के एक न्यायालय पिछले 15 वर्षों से चल रहा था। फैसले की अब घड़ी आ गई है। गुरुवार को इस मुकदमे का फैसला सुनाया जाएगा। इस सामूहिक हत्याकांड में 16 डकैतों को नामजद किया गया था, इनमें से तीन की मौत हो चुकी है।

21 जुलाई 2007 को एसटीएफ ने डाकू ददुआ को मुठभेड़ में मार गिराया था। उसके बाद अगले दिन एसटीएफ जवानों की टुकड़ी वापस जा रही थी। तभी बांदा जनपद के फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघोलन तिराहे के पास डाकू अंबिका पटेल ने अपने साथियों के साथ 22 जुलाई 2007 की रात घात लगाकर एसटीएफ की टीम पर हमला कर दिया। डकैतों की फायरिंग में गोली लगने से एसटीएफ के 6 जवान और और एक मुखबिर की मौत हो गई थी। इस घटना में 9 एसटीएफ के जवान तथा एक मुखबिर घायल हुआ था। यह मामला पिछले 15 वर्षों से बांदा की अदालत में चल रहा है।

इस मुकदमे का तेजी से निस्तारण करने के लिए हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्देश भी जारी किए गए थे। मुकदमे का जल्द से जल्द निस्तारण हो इसके लिए न्यायालय द्वारा कई दिनों तक प्रतिदिन सुनवाई की गई। अब इस मुकदमे का फैसला 30 जून को न्यायालय द्वारा निर्धारित किया गया है। बताते चलें कि इस हत्याकांड में 16 डकैतों को पुलिस ने नामजद किया था। इनमें अब तक तीन आरोपियों की मौत हो चुकी है। 12 आरोपी चित्रकूट और एक हमीरपुर की जेल में बंद है।

मुठभेड के दौरान शहीद होनेवाले एसटीएफ जवानों में ड्राइवर ईश्वर देव सिंह, उमाशंकर, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, राजेश सिंह चौहान, बृजेश यादव व गिरीशचंद्र नागर शामिल हैं। साथ ही मुखबिर राजकरन की भी हत्या की गई थी। गोलीबारी में एसटीएफ जवानों में शिवकुमार अवस्थी, डीके यादव, शरद, योगेश, श्रीचन्द्र यादव, बृजेश तिवारी, राममिलन सिंह, उपेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह के अलावा मुखबिर श्रीपाल घायल हुए थे।

Tags: banda newscrime newsup news
Previous Post

आकाशीय बिजली से पांच लोगों की मौत, एक दर्जन मवेशी मरे

Next Post

एंटी करप्शन टीम ने एआरपी को रंगें हाथों रिश्वत लेते पकड़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Bribe

एंटी करप्शन टीम ने एआरपी को रंगें हाथों रिश्वत लेते पकड़ा

यह भी पढ़ें

मर्जी के बिना कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी चैट, WhatsApp लाया है धांसू ट्रिक

15/11/2021
medium caliber guns

भारतीय नौसेना को अमेरिका से खरीदी गई मध्यम कैलिबर बंदूकें से किया जाएगा लैस

06/01/2021
Silicon Valley Bank

बिक गया सिलिकॉन वैली बैंक, इतने अरब डॉलर में हुई डील

27/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version