• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाराष्ट्र की राजनीति में एक और सरप्राइज, इस पद की शपथ लेंगे फडणवीस

Writer D by Writer D
30/06/2022
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Devendra Fadnavis

Devendra Fadnavis

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक और ट्विस्ट आ गया हैं। देवेंद्र फडणवीस के ऐलान के बाद अब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि और्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को डिप्टी सीएम बनना चाहिए। उनकी तरफ से बड़ा दिल दिखाया गया है, लेकिन उन्हें इस सरकार में शामिल होना चाहिए। अब देवेंद्र फडणवीस ने नड्डा की अपील का मान रख लिया है। वे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बनने को राजी हो गए हैं।

जेपी नड्डा ने कहा है कि बीजेपी हाईकमान ने फैसला किया है कि देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को सरकार का हिस्सा बनना चाहिए। यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिर्फ एकनाथ शिंदे का नाम आगे किया था। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे शपथ लेंगे। तब उन्होंने ये भी कहा था कि वे शायद खुद सरकार का हिस्सा ना बनें।

लेकिन जब बीजेपी अध्यक्ष ने खुद फडणवीस (Devendra Fadnavis) को सरकार में शामिल होने के लिए कह दिया तो वे मना नहीं कर पाए। अब देवेंद्र फडणवीस सरकार में शामिल भी होने जा रहे हैं और एक अहम भूमिका निभाते दिख जाएंगे।

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, शाम सात बजे लेंगे शपथ

वैसे जेपी नड्डा की तरफ से कई ट्वीट कर भी महाराष्ट्र की इस सियासत पर प्रतिक्रिया दी गई है। उन्होंने लिखा है कि एकनाथ शिंदे जी और देवेंद्र फड़नवीस जी को बधाई। आज ये सिद्ध हो गया कि BJP के मन में कभी मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं थी। 2019 के चुनाव में स्पष्ट जनादेश मा। नरेंद्र मोदी जी एवं देवेंद्र जी को मिला था। उद्धव ठाकरे ने CM पद के लालच में हमारा साथ छोड़कर विपक्ष के साथ सरकार बनाई थी।

नड्डा आगे लिखते हैं कि भाजपा ने महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए बड़े मन का परिचय देते हुए एकनाथ शिंदे जी का समर्थन करने का निर्णय किया। श्री देवेन्द्र फडणवीस जी ने भी बड़े मन दिखाते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्णय किया है, जो महाराष्ट्र की जनता के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा ने ये निर्णय लेकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि कोई पद पाना हमारा उद्देश्य नहीं है अपितु नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व में देश और महाराष्ट्र की जनता की सेवा करना हमारा परम लक्ष्य है।

Tags: Devendra FadnavisEknath ShindeMaharashtra NewsMumbai Newsnew cm of maharashtra
Previous Post

STF के 6 कमांडो की सामूहिक हत्या मामले में 13 डकैतों को आजीवन कारावास

Next Post

‘…बहुत अच्छा किया मेरे भाई’, उदयपुर वीडियो पर कमेंट करने पर युवक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

02/05/2026
IED Blast
Main Slider

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कों और गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश

02/05/2026
CM Samrat Chaudhary met Nitish Kumar
Main Slider

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

02/05/2026
Next Post
Udaipur video

'...बहुत अच्छा किया मेरे भाई', उदयपुर वीडियो पर कमेंट करने पर युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Truck-Trolley Collision

बारातियों से भरी गाड़ी डीसीएम से टकराई, एक की मौत, 10 घायल

07/06/2022

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम धामी

28/03/2022

यहां जातियों पर दांव लगाती हैं पार्टियां, जिले का विकास कभी नहीं रहा चुनावी मुद्दा

25/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version