• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना समेत दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
03/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। थाना चौक कोतवाली पुलिस व साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम ने सरकारी योजना जल जीवन मिशन में नौकरी के नाम पर हजारों लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को मौके से जल जीवन मिशन का लोगो लगी सैकड़ों टी शर्ट, सैकड़ों की संख्या में फोटो लगे बायोडाटा, फर्जी नियुक्ति पत्र, कंप्यूटर प्रिंटर, आधार कार्ड, पैन कार्ड व एटीएम कार्ड, चेकबुक आदि सामान बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने शनिवार को बताया कि जिले में कई दिनों से सरकारी योजना के नाम पर नौकरी देने तथा फर्जी ज्वाइनिंग ऑफर लेटर भेजकर लोगों से ठगी करने की जानकारी प्राप्त हो रही थी। गिरोह की धरपकड़ के लिए थाना चौक कोतवाली पुलिस व साइबर क्राइम सेल की एक संयुक्त टीम को लगाया गया था।

एसपी ने बताया कि छनबीन व साक्ष्यों के आधार पर टीम ने ठगों को पकड़ने के लिए शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे चौक कोतवाली थानाक्षेत्र की पॉश कॉलोनी साउथ सिटी में छापेमारी की और उन्नाव जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला केसरी निवासी व सरगना धर्मेश शुक्ला, प्रतापगढ के थाना पट्टी क्षेत्र के ग्राम मजीठी निवासी मिथलेश कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में ठगों ने पुलिस को बताया कि जल जीवन मिशन और राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घरों में पानी की पाइप लाइन बिछाकर टंकी लगाई जानी है। दोनो ने इस योजना में सर्वे के लिए नौकरी के नाम पर लोगों को ठगने की योजना बनाई। नियुक्ति के सम्बंध में अखबार में फर्जी विज्ञापन छपवा दिया। लखनऊ के हजरतगंज में मुख्य कार्यालय खोल दिया। ताकि लोग आसानी से उनपर विश्वास कर लें। विज्ञापन देखकर कई लोगों ने उनसे फोन पर संपर्क किया। जिसपर इंटरव्यू के लिए लोगों को लखनऊ तथा शाहजहांपुर ऑफिस पर बुलाते तथा उनसे बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छाया प्रति व फोटो आदि ले लेते।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग, बैंक खाता खोलने, जल जीवन मिशन की टी-शर्ट देने तथा पुलिस सत्यापन आदि के नाम पर व्यक्ति से 2500 से 5000 रुपये लेते थे। किसी का शक गहराए ना इसलिए शैक्षिक योग्यता के आधार पर नियुक्ति के लिए अलग-अलग पद बताते और फिर उनका फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करके दे देते थे। आरोपियों ने बताया कि अबतक करीब 2500 से 3000 लोगों से करीब 40-50 लाख रूपये ठग चुके हैं। यही नहीं उनकी योजना थी कि मतलब भर के रुपये इकट्ठा हो जाने के बाद वो लोग पैसा लेकर विदेश भाग जाते।

Tags: crime newsshajhanpur news
Previous Post

कुएं में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

Next Post

नशा तस्कर तस्लीम की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
Property Seized

नशा तस्कर तस्लीम की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क

यह भी पढ़ें

IPS

प्रदेश के 29 PPS अधिकारियों को बड़ा तोहफा, बनेंगे IPS

25/05/2026
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से निकले लाखों रुपए, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

10/09/2020
rath saptami

इस दिन से लग जाएगा खरमास, जानिए इस महीने क्या करें और क्या नहीं

15/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version