• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

21 IPS अफसरों के तबादले, 14 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Writer D by Writer D
02/07/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Transfer

Transfer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को बड़े पैमाने पर जिलों के कप्तानों के तबादले (Transfer) किये। जिन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं उनमें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मथुरा, गोरखपुर, गोंडा, अयोध्या, प्रयागराज के साथ-साथ गाजीपुर, बिजनौर, मिजार्पुर, कासगंज और अमेठी हैं।

गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शैलेश कुमार पांडे को अयोध्या से प्रयागराज, अजय कुमार को प्रयागराज से सीबीसीआईडी लखनऊ, रोहन बोत्रे को कासगंज से गाजीपुर, प्रशांत वर्मा को कन्नौज से अयोध्या, सहारनपुर के एसएससी आकाश तोमर को गोंडा का एसपी बनाया गया है। गाजीपुर के एसपी राम बदन सिंह को नोएडा कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है। राजेश कुमार श्रीवास्तव कन्नौज के नए एसपी होंगे।

गोरखपुर के एसएसपी विपिन टाडा सहारनपुर के नए एसपी होंगे। मथुरा के एसपी गौरव ग्रोवर गोरखपुर के एसएसपी होंगे। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव को मथुरा का एसपी बनाया गया है। अमरोहा के एसएसपी विनीत जायसवाल को मुजफ्फरनगर का एसएसपी बनाया गया है।

कल एके शर्मा उप्र प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कान्क्लेव 2022 का करेंगे उद्घाटन

अमेठी के एसपी दिनेश सिंह बिजनौर के एसपी होंगे। इलामारन जी. को अमेठी का एसपी बनाया गया है। संतोष कुमार मिश्र गोंडा से मिजार्पुर एसपी के रूप में स्थानांतरित किए गए है। बीबी जीडीएस मूर्ति को कानपुर पुलिस कमिश्नर से कासगंज का एसपी बनाया गया है। आदित्य लाग्हे वाराणसी से अमरोहा के एसपी बनाए गए हैं।

मिजार्पुर के एसपी अजय कुमार सिंह वाराणसी में पीएसी के सेक्टर डीआईजी होंगे। बिजनौर के एसपी धर्मवीर को पीएसी स्थानांतरित किया गया है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एसपी संजीव त्यागी को अयोध्या में इंटेलिजेंस का एसपी बनाया गया है। डॉ भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनात एसपी विजय ढुल को कानपुर कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनाती दी गई है। सीबीसीआईडी में एसपी राहुल राज को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है।

Tags: 21 IPS TransferLucknow NewsTransfer in up
Previous Post

कल एके शर्मा उप्र प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कान्क्लेव 2022 का करेंगे उद्घाटन

Next Post

घने जंगल प्राकृतिक ऑक्सीजन बैंक के रूप में  करेंगे काम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
oxygen bank

घने जंगल प्राकृतिक ऑक्सीजन बैंक के रूप में  करेंगे काम

यह भी पढ़ें

wall collapsed

निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरी, मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौके पर मौत

01/03/2021
Milk

देश में सोने से महंगा हुआ दूध, ब्रेड खरीदने के लिए देने पड़ रहे है इतने रुपए

11/03/2022
CM Bhajan Lal

अन्तिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए सुलभ एवं सस्ता इलाज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

19/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version