• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन गिरफ्तार, राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़ कर दिखाने का आरोप

Writer D by Writer D
05/07/2022
in उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
rohit ranjan

rohit ranjan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान को तोड़ मरोड़ कर दिखाने के आरोप में जी न्यूज (Zee News) के एंकर रोहित रंजन (Rohit Ranjan) को छत्तीसगढ़ पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी। उससे पहले उन्हें नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एंकर ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी दी कि बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है, क्या ये कानूनन सही है?

रोहित ने अपने ट्वीट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसएसपी गाजियाबाद और एडीजी जोन लखनऊ को टैग भी किया है। हालांकि सरकार या पुलिस ने इस ट्वीट पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। रोहित रंजन के ट्वीट पर दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा– ‘प्लीज हेल्प शलभमणि त्रिपाठी जी’। शलभमणि त्रिपाठी ने बग्गा के इस ट्वीट के जवाब में लिखा है- ‘जी’।

एंकर रोहित रंजन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने लिखा- ‘सूचित करने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। फिर भी, अब उन्हें सूचित कर दिया गया है। पुलिस टीम ने कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट दिखाया है। आपको सहयोग करना चाहिए, जांच में शामिल होना चाहिए और अपना बचाव अदालत में रखना चाहिए।’

रोहित के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर 20 में भी केस दर्ज था। बता दें कि, पिछले दिनों एंकर रोहित रंजन ने अपने स्पेशल टीवी शो में राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर दिखाया था। इस मामले में छत्तीसगढ़ के साथ राजस्थान में भी एफआईआर दर्ज हुई थी।

छेदनलाल ने ग्रामीण क्षेत्र में जगाई थी शिक्षा की अलख: शुक्ला

राजस्थान में दर्ज हुई एफआईआर में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि टीवी चैनल जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन ने अपने शो में राहुल गांधी का वह बयान चलाया, जिसमें वे अपने वायनाड कार्यालय में की गई तोड़फोड़ के बारे में बात कर रहे थे। जबकि टीवी चैनल व एंकर ने इसे ऐसे पेश किया ताकि लगे कि राहुल गांधी उदयपुर मर्डर के आरोपियों को ‘बच्चा’ कहा और उन्हें ‘माफ करने’ की बात कही है।

हालांकि, इस वीडियो क्लिप पर माफी मांगते हुए टीवी एंकर रोहित रंजन ने कहा था कि, ‘कल हमारे शो में राहुल गांधी के बयान को उदयपुर की घटना से जोड़कर गलत संदर्भ में लिया गया, यह एक मानवीय भूल थी जिसके लिए हमारी टीम माफी मांगती है।’

Tags: anchor rohit ranjancongressNoida newsnoida policerahul gandhiup newszee news
Previous Post

छेदनलाल ने ग्रामीण क्षेत्र में जगाई थी शिक्षा की अलख: शुक्ला

Next Post

प्रसिद्ध वास्तु शास्त्री चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Self-Help Groups
उत्तर प्रदेश

साढ़े दस लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सवा करोड़ ग्रामीण परिवारों की बदली तकदीर

01/09/2026
Next Post
Vastu Shastri Chandrashekhar Guruji

प्रसिद्ध वास्तु शास्त्री चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

यह भी पढ़ें

Strike

ट्रेन चालकों के तीन दिवसीय हड़ताल की वजह से यातायात प्रभावित

11/01/2024
Aditya Narayan Shweta Aggarwal

आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल हुए कोरोना संक्रमित

06/04/2021
CM Dhami

बहुउद्देशीय हॉल और खेल मैदान सभी जनपदों में बनाएं जाए: मुख्यमंत्री

04/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version