• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्य सचिव ने किया लाइट हाउस प्रोजेक्ट का औचक निरीक्षण

Writer D by Writer D
05/07/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Durga Shankar Mishra

Chief Secretary Durga Shankar Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र (Durga Shankar Mishra) ने मंगलवार को मेदांता हॉस्पिटल के पास चल रहे लाइट हाउस प्रोजेक्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का यह संकल्प है कि हर गरीब के सर पर छत हो। बेघरों को घर देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के साथ मुख्यमंत्री तहत आवास मुहैया कराये जा रहे हैं। शहरों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत गरीबों के लिए सस्ते और आधुनिक तकनीकी और सुविधाओं से लैस अफोर्डेबल आवास बनाये जा रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा किया जाये। एसटीपी, फायर फाइटिंग सिस्टम, सीवर, नल, गैस, बिजली कनेक्शन आदि से जुड़े सभी विभाग समय-समय पर रिव्यू करते रहें। उन्होंने कहा कि जहां कोई समस्या है, उसे विभागीय समन्वय स्थापित कर शीघ्र उसका समाधान कर लिया जाये, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाइट हाउस प्रोजेक्ट का लाभ मिल सके और उनके खुद के आवास का सपना पूरा हो सके।

गौरतलब है कि गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सस्ते घर बनाने के लिए नयी तकनीक को लाइट हाउस प्रोजेक्ट का नाम दिया गया है। लाइट हाउस प्रोजेक्ट केंद्रीय शहरी मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें फैक्ट्री से ही बीम-कालम और पैनल पहले से ही तैयार कर लिया जाता है। इससे इस तरह के फ्लैट तैयार होने में कम लागत आती है।

विशेष प्रमुख सचिव, अभिनव कुमार ने की सूचना विभाग की समीक्षा बैठक

फ्लैट की उम्र 50 साल होती है। राजधानी लखनऊ में सुल्तानपुर रोड पर अवध विहार में 14 मंजिल के भवन वाले 1040 आवास की यह योजना करीब दो एकड़ में विकसित की गयी है। प्रधानमंत्री ने इस लाइट हाउस योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया था। यह मकान कनाडा की स्टे इन प्लेस फ्राम वर्क तकनीक से बनाये जा रहे हैं।

इस योजना के तहत आवासों के अलावा भूतल में पार्किंग, शॉपिंग कॉम्पलेक्स और कम्युनिटी सेंटर का निर्माण होगा। आवासों के लिए सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन, एसटीपी, फायर फाइटिंग सिस्टम की भी व्यवस्था भी की गयी है। इस मौके पर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, निदेशक सूडा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

विशेष प्रमुख सचिव, अभिनव कुमार ने की सूचना विभाग की समीक्षा बैठक

Next Post

सीएम धामी ने हनुमान मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
cm dhami

सीएम धामी ने हनुमान मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

यह भी पढ़ें

Bill Gates

Bill Gates ने माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से दिया इस्तीफा, बतायी यह वजह

17/05/2021
Siddharth Nath

झूठ बोलना कांग्रेस की आदत रही है, प्रियंका से सच की उम्मीद भी नहीं : सिद्धार्थनाथ

09/08/2021
Palmistry

हथेली पर ये निशान का होना होता है बेहद शुभ, जानें इसका फल

24/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version