• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Writer D by Writer D
08/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। सूखे के नाम से जाने वाले बुंदेलखंड के झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र में एक और किसान ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला (Suicide) समाप्त कर ली। वही, घटना की जानकारी पर मृतक के घर पहुंचे परमार्थ संस्था के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को सहयोग का भरोसा दिलाया।

बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम बण्डा निवासी 40 वर्षीय बृजलाल पाल अपनी पत्नी कामिनी और तीन बच्चे 13 वर्षीय प्रियंका, 7 वर्षीय परी व 9 वर्षीय बेटा सतीश के साथ रहता था। बृजलाल खेती और बेल्डर का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। लेकिन खेती में फसल न होने और बेल्डर का काम नियमित न मिलने से उसकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो गई और साहूकारों के कर्ज में फस गया।

बृजलाल के तीन भाई स्व. रामलाल पाल, जशवंत पाल, जमुना पाल हैं, 4 भाईयों के बीच में केवल 3 एकड़़ जमीन है। वही, घर के बिजली का बिल 50 हजार आ गया था जिसके कारण पिछले 2-3 दिन से वह लगातार तनाव के कारण सही से खाना भी नहीं खा रहा था। पत्नी से कह रहा था कि बिजली का बिल कैसे चुकेगा।

बृजलाल की पत्नि कामिनी गत सुबह नरेगा के काम पर गई थी इसी बीच बृजलाल ने जाकर पेड पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही गुरुवार की सुबह जब परमार्थ संस्था को पता चला कि बण्डा गांव में एक गरीब किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है तो मौके पर जाकर संस्थान के सचिव डा. संजय सिंह, राज्य समन्वयक शिवानी जाकर देखा कि हालत बहुत खराब है बृजलाल का एक छोटा सा मकान है, उसी के बाहर भीड लगी थी। परमार्थ संस्था के द्वारा एक राशन किट, नगद 5 हजार रूपये तत्काल सहायता प्रदान की गई। पता चला कि कल से शव पोस्टमार्टम के लिए गया, लेकिन शव दूसरे दिन तक परिजनों को नहीं मिला और परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है।

इस पर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया तो उन्होंने तत्काल सम्बधित अधिकारी व कर्मचारियों को पोस्टमार्टम पूर्ण करके शव परिवारवालों को सौंपने के निर्देश दिये तब जाकर पोस्टमार्टम हुआ। परमार्थ संस्था ने मृतक के तीनों बच्चों की पढाई की जिम्मेदारी ली है और इनकी पढ़ाई के लिए संस्था निरन्तर सहयोग प्रदान करेगी।

Tags: crime newsJhansi news
Previous Post

पच्चीस-पच्चीस हजार के तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

Next Post

08 राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेंगी इनकी किस्मत

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा! CM योगी ने किया ऐसा ऐलान, बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी

01/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेयजल, सिंचाई व राहत प्रबंधन में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं : मुख्यमंत्री योगी

01/05/2026
Ajay Rai
Main Slider

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

01/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

01/05/2026
CM Yogi
Main Slider

‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में सीएम योगी करेंगे श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

30/04/2026
Next Post
horoscope

08 राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेंगी इनकी किस्मत

यह भी पढ़ें

Sugarcane

जलमग्न गन्ना खेतों में रोग व कीट के प्रबंध व बचाव के लिए विभाग ने कसी कमर

25/08/2025
bjp

भाजपा ने असम में जादुई आंकड़ा किया पार, 66 सीटों पर बनाई बढ़त

02/05/2021
dead body

गृह कलह के चलते महिला की गला काटकर हत्या, पति समेत तीन हिरासत में

10/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version