• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी आज पहुंचेंगे देवघर, करेंगे सौगातों की बरसात

Writer D by Writer D
12/07/2022
in Main Slider, झारखंड, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज बाबाधाम की पावन धरती देवघर आ रहे हैं। देवघर में उनका आगमन ऐतिहासिक होगा, क्योंकि वह देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो बाबाधाम पहुंच कर द्वादश ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना करेंगे।

इस ऐतिहासिक दौरे पर पीएम (PM Modi) देवघर एयरपोर्ट से लेकर बाबा मंदिर और वहां से देवघर कॉलेज के बीच 50 मिनट का रोड शो करेंगे। 35 मिनट का रोड शो देवघर एयरपोर्ट से बाबा मंदिर तक और 15 मिनट का रोड शो बाबा मंदिर से देवघर कॉलेज तक होगा।

प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गयी हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। प्रधानमंत्री का रोड शो 1.45 से देवघर एयरपोर्ट से शुरू होगा और 2.20 बजे बाबा मंदिर पहुंच कर समाप्त होगा। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री 2.45 बजे बाबा मंदिर से देवघर कॉलेज की ओर फिर रोड शो करते

हुए ही जायेंगे और 3.00 बजे देवघर कॉलेज जनसभा स्थल पहुंचेंगे। देवघर कॉलेज में प्रधानमंत्री 40 मिनट का भाषण देंगे। उसके बाद चार बजे देवघर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। देवघर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री पटना रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के देवघर दौरे को लेकर हर रूट में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है।

सीएम योगी ने पासिंग आउट परेड की ली सलामी, बोले- देश की इंटरनल सिक्योरिटी का अहम हिस्सा हैं ये जवान

पूरी सुरक्षा व्यवस्था की कमान वैसे तो एसपीजी के हाथों में हैं, लेकिन झारखंड सरकार की ओर से 10 आइपीएस अधिकारी लगाये गये हैं। एयरपोर्ट और देवघर कॉलेज सभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। वहीं, बाबा मंदिर में भी उनके पूजा-अर्चना के लिए चाक चौबंद व्यवस्था है। पीएम के आगमन को लेकर सादे लिबास में पूरे शहर में सुरक्षा की निगरानी रखी जा रही है।

बनें इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह :

प्रधानमंत्री का देवघर आना और रोड शो करना अपने आप में बड़ी बात है। इसलिए आप सभी इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनें। अपने शहर में प्रधानमंत्री के आतिथ्य को आयें। आप इन मंचों के पास या जिस रूट से होकर प्रधानमंत्री गुजरेंगे, उस रूट में सड़क किनारे खड़े होकर अपने प्रधानमंत्री का स्वागत करें।

मुख्य रूप से टावर चौक, राय एंड कंपनी चौक, कुंडा मोड़, सारवां मोड़, पटेल चौक, प्रेस क्लब के पास, हवाई अड्डे से लेकर पाड़े दुकान तक सड़क के दोनों किनारे, मेधा सेवा सदन कुंडा, नौलखा मंदिर, बालानंद आश्रम के पास, आरके मिशन रोड, तिवारी चौक, हदहदिया पुल के पास सहित रूट लाइन जिस रास्ते से पीएम गुजरेंगे, वहां खड़े होकर उन्हें देख सकते हैं, उनका स्वागत कर सकते हैं।

Tags: #ranchi newsdevgharJharkhand newsNational newspm modi
Previous Post

सीएम योगी ने पासिंग आउट परेड की ली सलामी, बोले- देश की इंटरनल सिक्योरिटी का अहम हिस्सा हैं ये जवान

Next Post

गुरु पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन मंत्रों का जाप करना होगा लाभदायक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Next Post
Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन मंत्रों का जाप करना होगा लाभदायक

यह भी पढ़ें

Poisonous Liquor

फर्रुखाबाद जहरीली शराब कांड: गोदाम प्रभारी, ठेकेदार व सेल्समैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

04/03/2022
suresh khanna

अखिलेश यादव को दुनियादारी की कोई समझ नहीं है : खन्ना

13/06/2021
किसान आंदोलन former protest

किसान आंदोलन को तेज करने की मुहिम में जुटे किसान यूनियन

11/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version