• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्नी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, पति पर दनादन बरसाया क्रिकेट बैट

Writer D by Writer D
14/07/2022
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
beats

wife beats husband with cricket bat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में पत्नी (Wife) ने पति (Husband) को इतनी बेरहमी से पीटा की सिर में 17 टांके आए हैं। क्रिकेट बैट से पत्नी काफी देर तक पति के सिर और कंधे पर वार करती रही। महिला का आरोप है कि पति शराब पीता है और उससे रोज मारपीट करता है। इसी गुस्से में उसने पति की पिटाई की है। इस मामले में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।

घटना, बीकानेर शहर के नजदीक स्थित रिडमलसर गांव की है। यहां मंगलवार रात 11 बजे पति-पत्नी अमीन (35) और अनीशा (30) की जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे। वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। अनीशा अपने पति पर दनादन क्रिकेट बैट बरसा रही थी और अमीन चिल्ला रहा था।

पुलिस का कहना है कि अमीन के घरवालों ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि अनीशा काफी देर तक पति के कंधे, सिर और पैरों पर बैट से वार करती रही। इससे अमीन का सिर फट गया और पूरी फर्श पर खून फैल गया।

आतंक की फैक्ट्री का पर्दाफाश, रिटायर्ड दरोगा सहित दो गिरफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमीन जब सो रहा था तब अनीशा ने उस पर हमला कर दिया। पड़ोसियों ने अनीशा को पकड़ा और जैसे-तैसे अमीन को बचाकर अस्पताल ले गए। इस घटना में अमीन बुरी तरह घायल हो गया है। उसका बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं, पत्नी का आरोप है कि पति हर रोज शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। वीडियो में भी बीच-बचाव करने वालों को भी पत्नी कह रही है कि उसे तीन बार पीटा गया तब कोई बचाने नहीं आया। पत्नी ने भी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानेदार महावीर बिश्नोई ने बताया फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsNational newsrajasthan news
Previous Post

आतंक की फैक्ट्री का पर्दाफाश, रिटायर्ड दरोगा सहित दो गिरफ्तार

Next Post

सीएम योगी ने सावन के प्रथम दिन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

24/10/2026
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने सावन के प्रथम दिन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

यह भी पढ़ें

Devendra Fadnavis-Sanjay Raut

शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोई योजना नहीं : भाजपा

30/09/2020
Burnt Alive

महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, पति गिरफ्तार

30/01/2023
Study Room

बच्चों के स्टडी रूम में करें सही रंग के चुनाव, याददाश्त होगी तेज

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version