• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UAE से लौटे शख्स में दिखे Monkeypox के लक्षण, जानें किस राज्य का है मामला

Writer D by Writer D
14/07/2022
in Main Slider, केरल, राष्ट्रीय
0
Mpox

Monkey Pox

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में फैल रहे मंकीपॉक्स (Monkeypox) संक्रमण के कारण लगातार चिंता की स्थिति बनी हुई है। भारत में भी इसे लेकर बेहद सतर्कता बरती जा रही है। इस बीच केरल (Kerala) में भी मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मामला सामने आया है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जानकारी दी है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स (Monkeypox)  बीमारी के संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं। इसके बाद उसके सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए पुणे भेजा गया है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने गुरुवार को कहा कि मरीज के सैंपल लिए गए हैं और जांच के लिए पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के नतीजे मिलने के बाद ही मंकीपॉक्स की पुष्टि की जा सकेगी। जॉर्ज ने कहा कि इस व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण देखे गए हैं और वह विदेश में इस संक्रमण के एक मरीज के करीबी संपर्क में रहा था।

60 से अधिक देशों में फैली है बीमारी (Monkeypox)

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक मंकीपॉक्स पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली संक्रामक बीमारी है और इसके लक्षण चेचक के मरीजों के जैसे होते हैं। यह बीमारी अमूमन पश्चिमी और मध्य अमेरिका में पाई जाती है। लेकिन अब तक यह 60 से अधिक देशों में फैल चुका है। इन देशों में मंकीपॉक्स के 10,400 से अधिक कंफर्म केस सामने आ चुके हैं।

दुनिया कई देशों में इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही है। 12 जुलाई तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के 1735 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं स्पेन में भी मंकीपॉक्स के 2447 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा मंकीपॉक्स के मामले जिन देशों में सामने आए हैं उनमें जर्मनी, फ्रांस, ग्रीस और यूरोप के कुछ अन्य देश शामिल हैं।

Tags: kerala newsmonkeypoxMonkeypox alertMonkeypox cureMonkeypox in indiaMonkeypox symptomsmonkeypox virusNational news
Previous Post

काशी विश्वनाथ धाम के समीप गिरा जर्जर मकान का छज्जा, बाल-बाल बचे शिवभक्त

Next Post

इस राज्य में 5 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम भी हुए कम

Writer D

Writer D

Related Posts

Ajay Rai
Main Slider

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

01/05/2026
CM Dhami
राजनीति

कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

01/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

01/05/2026
Main Slider

शनिवार को मोबाइल पर आएगा अलर्ट मैसेज, घबराएं नहीं

01/05/2026
Furniture
Main Slider

पुराना बेजान फर्नीचर भी चमक उठेगा, ट्राई करें ये आसान तरीके

01/05/2026
Next Post
Petrol

इस राज्य में 5 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम भी हुए कम

यह भी पढ़ें

Manglesh Dabral

प्रसिद्ध लेखक और कवि मंगलेश डबराल का हार्ट अटैक से निधन

09/12/2020

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी हॉट फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल

27/07/2020
Shaista Parveen

अतीक की पत्नी शाइस्ता के विदेश भागने की आशंका में पुलिस की जांच तेज

24/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version