Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबरेली

मीट की दुकानें बंद कराने पर मचा तांडव, भाजपा नेता पर तलवार से हमला

बरेली। जिले में मीट (Meat) की दुकानें बंद कराने को लेकर बवाल हो गया है। नगर निगम की टीम मीट की दुकानें बंद कराने पहुंची थी। इस दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने भाजपा नेता (BJP Leader) पर तलवार (Sword) से हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बरेली में नगर निगम की टीम सावन शुरू होने पर मीट की दुकानों को बंद कराने पहुंची थी। यह घटना प्रेम नगर थाना क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक (HDFC) के सामने की है।

इस दौरान लोगों ने दुकानें बंद कराए जाने का विरोध किया। इसी बीच भाजपा नेता अंकित भाटिया पर कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर दिया।

मौत का मैच, पंच लगते ही बॉक्सिंग रिंग में बॉक्सर ने तोड़ा दम

इस घटना के बाद हिंदू सगठनों में आक्रोश है। हिंदू संगठनों ने घटना के बाद रोड पर जाम लगा दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी के नेता मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया।

वहीं इस मामले की जानकारी होने पर एसएसपी, एडीएम सिटी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ठीक नहीं है। आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button