• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ई-पेंशन व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

Writer D by Writer D
15/07/2022
in उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद
0
e-pension

suresh rahi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने पर राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही (Suresh Rahi) ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों को गिनाया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जो कहा सो किया। राज्य सरकार ने पेंशन (Pension) प्राप्त करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए ई-पेंशन (e-pension) की व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था को लागू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।

राज्यमंत्री ने कहा कि इन 100 दिनों में राज्य में सड़कों आदि 68,700 से अधिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। 76,000 से अधिक अवैध पार्किंग मुक्त करायी गयीं। धर्म स्थलों से स्वतः स्फूर्त भाव से 1 लाख 20 हजार से अधिक लाउडस्पीकर हटाये गये अथवा उनका वॉल्यूम कम किया गया, ऐसा पहली बार हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सड़कों पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होते। अलविदा की नमाज, ईद, रामनवमी के कार्यक्रम सड़कों पर प्रदर्शन के माध्यम से नहीं शालीनता से सम्पन्न हुए। विगत दिनों 25 अग्निशमन केन्द्र लोकार्पित किये गये हैं।

सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन में आयोजित तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री द्वारा 1400 से अधिक 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की परियोजनाओं का शुभारम्भ किया गया। इससे लगभग 5 लाख प्रत्यक्ष एवं 20 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश डाटा सेन्टर नीति के अन्तर्गत प्रदेश में 15.950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 04 नये डाटा सेन्टर पार्क स्थापित हो रहे हैं। इनकी स्थापना से 4,000 से अधिक नौजवानों को रोजगार मिलेगा।

राज्यपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इलाहाबाद संग्रहालय समिति की बैठक      

इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने कार्यकाल के पहले 100 दिनों में 10000 सरकारी नौकरिया प्रदान करने के लक्ष्य को प्राप्त किया है। वृहद ऋण मेले के माध्यम से 1 लाख 90 हजार हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं उद्यमियों को 16 हजार करोड रुपये के ऋण वितरित किए गए। प्रदेश सरकार द्वारा 100 दिन के कार्यकाल में 17 लाख से अधिक युवाओं को टेबलेट व स्मार्टफोन वितरित किये जा चुके हैं। राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से राजपत्रित पदों पर नियुक्त करने की व्यवस्था की गयी है। इस दौरान लगाये गये 400 रोजगार मेलों से युवाओं को स्वतः रोजगार से जुड़ने और आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 100 दिन के अन्तर्गत अलग-अलग सेक्टर में किये गये कार्य स्पष्ट कर देंगे कि आगामी 05 वर्ष में राज्य सरकार किस दिशा में बढ़ रही है।

कारागार मंत्री ने इसी प्रकार से जनपद में 100 दिन की उपलब्धियाें को बताते हुए कहा कि विभिन्न विभागों ने दिए गए लक्ष्य से अधिक कार्य करके दिखाया है। जिला प्रशासन द्वारा बनाई गयी 100 दिन की कार्य योजना के अन्तर्गत लगभग सभी कार्य पूरे हुए है, इसके लिए जनपद के सभी अधिकारी धन्यवाद के पात्र है।

‘इमरजेंसी’ के टीजर से प्रभावित हुये अनुपम खेर, बोले- बहते दरिया को कोई नहीं रोक सकता

इस मौके पर महापौर नूतन राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा, टूण्डला विधायक प्रेमपाल धनगर, जिलाधिकारी रवि रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी व पार्टी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Tags: e-pensione-pension in upLucknow News
Previous Post

भाजपा राज में बुंदेलखण्ड की बहुत उपेक्षा हुई: अखिलेश यादव

Next Post

Presidential Election: 18 जुलाई को होगा मतदान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Next Post
UP Vidhansabha

Presidential Election: 18 जुलाई को होगा मतदान

यह भी पढ़ें

High Tension Line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ड्राइवर की जलकर मौत

19/06/2022
snake found in mahakal temple

महाकाल मंदिर में निकला सांप, श्रद्धालुओं ने कहा- बाबा का चमत्कार है

12/07/2021
Marriages

शादी की रस्मों के बीच पहुंची महिला ने दूल्हे को बताया पति, सबके उड़ गए होश

02/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version