• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संघ प्रचारक को पुलिस ने पीटा, दरोगा निलंबित

Writer D by Writer D
16/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। जिले में एक दरोगा ने किसी मामले पर विवाद के चलते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक प्रचारक की कथित रूप से पिटाई कर दी। इसके बाद दरोगा को निलंबित (Suspended) कर दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात हुई इस कथित घटना के बाद दारोगा अंकित कुमार को निलंबित कर दिया गया है और 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ थाना सुभाष नगर में मामला दर्ज किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि बदायूं मार्ग पर रहने वाले आरएसएस मथुरा महानगर के प्रचारक आर्येंद्र कुमार अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण कुछ दिन पहले बरेली स्थित अपने घर आए थे। वह बृहस्पतिवार देर शाम अस्पताल से लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में चिकित्सक का फोन आने पर उन्होंने मोटर साइकिल अस्पताल की ओर मोड़ दी।

सूत्रों ने बताया कि करगैना चौकी पर तैनात दारोगा अंकित कुमार का वाहन उनकी मोटरसाइकिल के पीछे था। अंकित ने कई बार हार्न दिया, मगर सड़क टूटी होने के कारण आयेंद्र उनके वाहन को आगे निकलने की जगह नहीं दे सके। इससे नाराज दरोगा ने मोटर साइकिल से आगे निकलर उसे रोक लिया। आरोप हैं कि दारोगा ने आयेंद्र को पीटा। ऐसा बताया जा रहा है कि आयेंद्र अपना परिचय देकर पुलिस को बताते रहे कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें अस्पताल जाना है, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पुलिस चौकी में बैठाए रखा।

इस घटनाक्रम की जानकारी बृहस्पतिवार रात जब संघ प्रचारकों तक पहुंची, तो उन्होंने हंगामा किया। सांसद धर्मेंद्र कश्यप समेत दर्जनों नेता चौकी पहुंच गए। इस हंगामे के कारण बदायूं मार्ग बाधित हो गया। अंतत: दो दारोगा एवं आठ सिपाहियों के विरुद्ध अपहरण, बंधक बनाकर पीटने और धमकाने का आरोप दर्ज किया गया। क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि अंकित कुमार को निलंबित कर दिया गया है तथा दो दरोगा समेत 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ थाना सुभाष नगर में बृहस्पतिवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि आरोपी दरोगा अंकित कुमार को रात में ही निलंबित कर दिया और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्वाई होगी।

Tags: Bareilly newscrime news
Previous Post

नर्सिंग, पैरामेडिकल संस्थानों की गुणवत्ता का प्रमाणन जरूरी: योगी

Next Post

डॉक्टर से अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर महिला से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

लंबित आवास मामलों के निस्तारण हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना’ लागू करें: मुख्यमंत्री

05/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का किया आकस्मिक निरीक्षण

05/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जब तक शरीर में खून की एक भी बूंद तब तक इस मिट्टी के लिए संघर्ष करते रहेंगे: एके शर्मा

05/02/2026
Divyangjan Rojgar Abhiyaan
उत्तर प्रदेश

यूपी में 06 से 13 फरवरी तक चलेगा “दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0”

05/02/2026
CM Abhyudaya Yojana
Main Slider

अभ्युदय योजना से जुड़े 77 अभ्यर्थी यूपीपीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा में सफल

05/02/2026
Next Post
Cyber Fraud

डॉक्टर से अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर महिला से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी

यह भी पढ़ें

चीन की चालबाजी Trick of china

भारत LAC पर चीन को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार

16/08/2020
BJP

उत्तरप्रदेश की जनता ने दिया बीजेपी को सबसे बड़ा घाव, इन राज्यों ने भी दिया झटका

04/06/2024
Arrested

यूएसए के लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले 14 ठग गिरफ्तार

05/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version