• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिज्नीलैंडः मस्ती और रोमांच के 67 साल

Writer D by Writer D
16/07/2022
in Main Slider, शिक्षा
0
disneyland

disneyland

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

योगेश कुमार गोयल

 

अमेरिका के कैलिफोर्निया के एनाहिम में स्थित ‘डिज्नीलैंड’ (Disneyland) एक ऐसा मनोरंजन और थीम पार्क है, जहां दुनियाभर से आने वाले बच्चों के साथ-साथ बड़े भी मस्ती करते हैं। यह ऐसी जगह है, जहां कल्पनाओं से भरी अनूठी दुनिया हर किसी को आनंदित करती है। यह इतना विशाल मनोरंजन पार्क है कि इसके संचालन और देखभाल के लिए यहां 65 हजार से भी ज्यादा कर्मचारी हैं। ‘वाल्ट डिज्नी पार्क’ के स्वामित्व वाले डिज्नीलैंड की स्थापना 17 जुलाई, 1955 को हुई थी। इस दिन सजीव टेलीविजन प्रसारण के साथ डिज्नीलैंड का पूर्वावलोकन किया गया था। इसे आर्ट लिंकलेटर और रोनाल्ड रीगन द्वारा आयोजित किया गया था। अगले दिन 18 जुलाई को डिज्नीलैंड को आम लोगों के लिए खोल दिया गया था। एक डॉलर मूल्य का इसका सबसे पहला टिकट इसके संस्थापक वाल्ट डिज्नी के भाई ने खरीदा था। अब यहां के एक दिन के टिकट की कीमत सौ डॉलर से भी ज्यादा है।

Meetings & Events at Disneyland Resort | Disney Meetings & Events

05 दिसम्बर, 1901 को जन्मे वाल्टर एलियास वाल्ड डिज्नी द्वारा बनवाए गए डिज्नीलैंड में प्रतिवर्ष करीब एक करोड़ साठ लाख पर्यटक पहुंचते हैं, जहां अभी तक 50 करोड़ से भी ज्यादा पर्यटक पहुंच चुके हैं। इन पर्यटकों में कई देशों के राष्ट्रपति, राष्ट्राध्यक्ष तथा अनेक शाही लोग भी शामिल हैं। डिज्नीलैंड का नाम इसके संस्थापक वाल्ट डिज्नी के नाम पर ही रखा गया। ‘वाल्ट डिज्नी पार्क्स’ द्वारा ‘डिज्नीलैंड’ के अलावा ‘डिज्नीलैंड रिसोर्ट कॉम्प्लेक्स’ का भी संचालन किया जाता है और डिज्नीलैंड को इस रिसोर्ट कॉम्पलैक्स से भिन्नता प्रदान करने के लिए 1998 में डिज्नीलैंड को ‘डिज्नीलैंड पार्क’ नाम दिया गया। डिज्नीलैंड की सबसे खास बात यह है कि यहां के हर हिस्से में यहां काम करने वाले कर्मचारी सदैव चेहरे पर मुस्कराहट के साथ ही नजर आएंगे किन्तु यहां की एक जगह ऐसी है, जहां कर्मचारियों को मुस्कराने की इजाजत नहीं है। यह जगह है डिज्नीलैंड का ‘हांटेड हाउस’, जिसके बारे में कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इसमें वास्तव में ‘भूत’ भी हो सकते हैं। कुछ समय पहले तक इस ‘हांटेड हाउस’ में पर्यटक सेल्फी स्टिक के साथ सेल्फी के लिए भी आते थे किन्तु अब इसमें सेल्फी स्टिक लेकर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

Hong Kong Disneyland | Destinations | Hong Kong Disneyland Resort

वाल्ट डिज्नी चाहते थे कि वे एक ऐसे थीम पार्क का निर्माण करें, जहां माता-पिता और बच्चे, दोनों ही एक साथ आनंद ले सकें। डिज्नीलैंड के रूप में उन्होंने अपने इसी विचार को मूर्त रूप दिया। दरअसल वर्ष 1940 के आसपास की बात है, जब एक बार रविवार के दिन वाल्ट डिज्नी अपनी दोनों प्यारी बेटियों डियान और भोरॉन के साथ ग्रिफिश पार्क में घूमने गए थे। वहां दूसरे बच्चे मस्ती कर रहे थे लेकिन उनकी बेटियों को वह पार्क इतना अच्छा नहीं लगा। तब वाल्ट डिज्नी के मन में विचार आया कि क्यों न एक ऐसी जगह विकसित की जाए, जहां बच्चों के साथ-साथ बड़े भी भरपूर मस्ती कर सकें। उसी के बाद वाल्ट डिज्नी थ्रिलर और मस्ती से भरी एक ऐसी ही दुनिया के निर्माण में जुट गए। कहा जाता है कि वाल्ट डिज्नी ‘डिज्नीलैंड’ की स्थापना करने के मुकाम तक पहुंचने में करीब 300 बार विफल हुए किन्तु उन्होंने हार नहीं मानी और काफी लंबे प्रयासों तथा अथक परिश्रम के बाद ‘डिज्नीलैंड’ के रूप में उनका सपना साकार हुआ, जो आज दुनियाभर में हर किसी के आकर्षण का केन्द्र बना है। विफलताओं से जूझते-जूझते सफलता के इतने बड़े मुकाम तक पहुंचने की उनकी यह कहानी ऐसे लोगों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा भी है, जो एक-दो बार की विफलता के बाद ही हार मानकर अपने जीवन से निराश हो जाते हैं।

Disneyland brings back 4 nighttime spectaculars

वाल्ट डिज्नी जब 19 साल के थे, तब उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक कमर्शियल आर्टिस्ट कम्पनी की नींव रखी। उस समय वे कई अखबारों और प्रकाशकों के लिए कार्टून बनाया करते थे। 16 अक्टूबर, 1923 को उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर ‘डिज्नी ब्रदर्स कार्टून स्टूडियो’ की नींव रखी। बहुत थोड़े ही समय में डिज्नी के कार्टून्स की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि लोग चिट्ठियां लिख-लिखकर उनके स्टूडियो में आने की इच्छा जताने लगे। उनका स्टूडियो छोटा था, इसलिए उन्होंने ऐसा थीम पार्क बनाने के अपने आइडिया को मूर्त रूप देने का निश्चय किया, जहां लोग दिनभर परिवार के साथ खूब मस्ती कर सकें। हालांकि पहले इस पार्क को स्टूडियो के पास ही तीन एकड़ जगह पर बनाए जाने पर विचार हुआ किन्तु बाद में इसे एनाहिम में 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में बनाया गया। डिज्नीलैंड की स्थापना के बाद वाल्ट डिज्नी दुनियाभर के मनोरंजन पार्कों में घूम-घूमकर देखते रहे कि वहां लोगों की दिलचस्पी किन-किन चीजों में है, उसी के आधार पर डिज्नीलैंड में भी वे उन सभी चीजों का समावेश करते रहे, जो लोगों को ज्यादा आकर्षित करती थी।

‘झलक दिखला जा’ के 10वें सीजन में लगेगा निया शर्मा के डांस व खूबसूरती का तड़का

वैसे तो पूरा डिज्नीलैंड ही कल्पनाओं, रहस्य और रोमांच से भरा है, फिर भी मिकी माउस, मिनी माउस, प्रिंसेस टियाना, टिंकर बेल, गूफी, पूह जैसे डिज्नी कार्टून कैरेक्टर्स के साथ अलग-अलग थीम पर बने डिज्नीलैंड में पेड़ पर टारजन का घर, इंडियाना जोंस, टेंपल ऑफ द फॉरबिडेन आई, पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन, माउंटेड मेंसन, पैसेंजर ट्रेन, रोमांच से भरी जंगल लाइफ, फेरिस व्हील, स्काई राइड इत्यादि हर समय आकर्षण का मुख्य केन्द्र बने रहते हैं। बच्चे टीवी पर जिस मिकी माउस और मिनी माउस को देखकर खुश होते हैं और अपना मनोरंजन करते हैं, वे उन्हें यहां जगह-जगह पर घूमते-फिरते, बातें करते और डांस करते नजर आएंगे। इस खूबसूरत मनोरंजन पार्क में ‘मिकी टूनटाउन’ में बच्चों के इन पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर्स का घर बनाया गया है।

Tags: 67 years of DisneylandDisneyland
Previous Post

‘झलक दिखला जा’ के 10वें सीजन में लगेगा निया शर्मा के डांस व खूबसूरती का तड़का

Next Post

फिर टली यूपी लेखपाल की परीक्षा, अब इस डेट पर होगा एग्जाम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
Next Post
Gujarat Panchayat Junior Clerk

फिर टली यूपी लेखपाल की परीक्षा, अब इस डेट पर होगा एग्जाम

यह भी पढ़ें

Methi Makka Paratha

ब्रेकफास्ट में बनाएं मेथी-मक्के का चटपटा पराठा, देखें रेसिपी

09/12/2025
गोविंद सिंह डोटासरा

शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा आज घोषित करेंगे 10वीं के परीक्षा परिणाम

28/07/2020
army

जम्मू-कश्मीरः पीओके की दो लड़कियों ने गलती से पुंछ की सीमा में किया प्रवेश

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version