• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Presidential election: सीएम धामी ने किया मतदान

Writer D by Writer D
18/07/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Presidential Election: मुख्यमंत्री धामी ने किया मतदान

 

Election uttarakhand president, mla voting

 

देहरादून। राष्ट्रपति पद (Presidential Election) के लिए सोमवार को देहरादून स्थिति विधानसभा भवन में मतदान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) सहित कई विधायकों ने मतदान किया है। यहां पर राज्य के 70 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 10 से प्रारंभ होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।

सोमवार सुबह 10 बजे से विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है। इस गैलरी में विधायकों और मतदान ड्यूटी में लगे कर्मियों को छोड़कर अन्य सभी के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। चुनाव के मद्देनजर विधानसभा में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। उत्तराखंड के सभी विधायक यहां वोट डालेंगे, जबकि लोकसभा और राज्यसभा सदस्य अपना वोट दिल्ली में डालेंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से पर्यवेक्षक एलएच चांगसांग को तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी, अरविंद पाण्डेय, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी सहित कांग्रेस के प्रीतम सिंह ने मतदान कर दिया है। अन्य विधायक मतदान कर रहे हैं।

Image

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहली बार एनडीए की ओर से अनुसूचित जनजाति की उम्मीदवार को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों के साथ-साथ निर्दलीय और बसपा के विधायकों ने भी अपना बड़ा दिल दिखाते हुए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के लिए मतदान कर रहे हैं। कांग्रेस के भी विधायकों को द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में अपना-अपना बड़ा दिल दिखाते हुए मतदान करना चाहिए।

Presidential election: सीएम ने किया मतदान, श्रीराम से की लोकतंत्र की अधिक सशक्त होने की कामना

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह का कहना है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व में यह तय किया है कि कांग्रेस के सभी विधायक और सांसद अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करेंगे।

Image

इस बार एनडीए से द्रौपदी मुर्मू और संयुक्त विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तराखंड में भाजपा के अलावा दो निर्दलीय विधायक और दो बहुजन समाज पार्टी के विधायक एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए मतदान कर रहे हैं। इसमें भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायक हैं।

विधानसभा सचिव एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर मुकेश सिंघल की देखरेख में चुनाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि मतदान स्थल पर मोबाइल फोन, वायरलेस सेट और कैमरा ले जाना प्रतिबंधित है। निर्वाचक सदस्य अपना परिचय पत्र दिखाने के बाद मतदान कक्ष में प्रवेश कर रहे हैं और वोट डालने के बाद कक्ष से बाहर आ रहे हैं।

Tags: cm dhamipresidential electionpresidential election 2022Presidential election votingUttarakhand News
Previous Post

Presidential election: सीएम ने किया मतदान, श्रीराम से की लोकतंत्र की अधिक सशक्त होने की कामना

Next Post

कटरीना संग नाव पर कोजी हुए विकी कौशल, शेयर की रोमांटिक फोटो

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
vicky kaushal

कटरीना संग नाव पर कोजी हुए विकी कौशल, शेयर की रोमांटिक फोटो

यह भी पढ़ें

Mumbai Indians target 138 runs for Delhi Capitals

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल को दिया 138 रन का लक्ष्य

20/04/2021
juhi chawla

मैदान पर कोलकाता की जीत की दुआ मांगती नजर आईं जूही चावला

31/10/2020
BNCAP 2.0's new proposal for car safety standards

BNCAP 2.0 का नया ड्राफ़्ट: अब कार सेफ्टी में कोई समझौता नहीं!

23/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version