• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाक बॉर्डर के पास कई घंटों से मुठभेड़ जारी, 3 पुलिसकर्मी घायल

Writer D by Writer D
20/07/2022
in Main Slider, पंजाब
0
Encounter

Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के पास पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच एनकाउंटर (Encounter) अभी भी जारी है। यहां अटारी गांव में मौजूद पुरानी हवेली में गैंगस्टर्स छिपे हुए हैं। एक बदमाश इसमें ढेर हो चुका है। इस मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी और दो स्थानीय लोग भी घायल हो गए।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Siddhu Moosewala) के 6-7 शूटर्स घिर गए हैं। पंजाब पुलिस को पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक बसे अमृतसर के चिचा भनका गांव की एक हवेली में गैंगस्टर जगरूप सिंह उर्फ रूपा और मनप्रती सिंह उर्फ मन्नू के छिपे होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस ने ललकारा तो आरोपियों ने हवेली के अंदर से फायरिंग शुरू कर दी।

sidhu moose wala murder case police encounter attari border

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अत्याधुनिक बंदूकों से फायर खोल दिया और देखते ही देखते अटारी बॉर्डर का इलाका गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्रा उठा। इंटरनेशनल बॉर्डर इलाके में पिछले 5 घंटे से यह मुठभेड़ (Encounter) जारी है।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की ओर से इस मुठभेड़ की पुष्टि कर दी गई है। स्थानीय थाने के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि ऑपरेशन जारी है। लेकिन अभी यह साफ नहीं हो सका है कि हवेली में गैंगसटर छिपे हैं या आतंकवादी।

इस दिन मिट्टी में मिल जाएगा ट्विन टावर, बिल्डिंग में लगेगा इतने हजार किलो विस्फोटक

बता दें कि बीते दिनों ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें मूसेवाला को करीब से गोली मारने वाला शूटर अंकित सिरसा भी शामिल है। इसके साथ ही पुलिस मामले में अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

sidhu moose wala murder case police encounter attari border

दिल्ली पुलिस ने अंकित सरिसा और सचिन भिवानी को बीते दिनों ही दिल्ली के कश्मीरी गेट से  गिरफ्तार किया था। दोनों ही लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के अपराधी हैं।

पुलिस के मुताबिक, अंकित पंजाबी गायक की हत्या में शामिल शूटर्स में से एक है, जबकि भिवानी ने इन शूटर को शरण और अन्य सहायता मुहैया कराई थी।

बता दें कि बीती 29 मई को पंजाब के मानसा जिले स्थित जवाहरके गांव के नजदीक सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। गोल्डी बरार तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी है।

Tags: amritsar newsatari borderpunjab encounterpunjb news national news
Previous Post

सीएम धामी ने चरण धोकर किया कांवड़ियों का सम्मान

Next Post

Go First फ्लाइट की हवा में टूटी विंडशील्ड, जयपुर डायवर्टकिया गया विमान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Transfer
Main Slider

UP में चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 2000 से ज्यादा तबादले संभव

29/10/2026
Gold
Business

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Next Post
Go First

Go First फ्लाइट की हवा में टूटी विंडशील्ड, जयपुर डायवर्टकिया गया विमान

यह भी पढ़ें

Farmer dies after being hit by train

ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से गार्ड की दर्दनाक मौत

04/07/2021

फर्जी दस्तावेज बनाकर चोरी की ट्रक बेचने वाले को STF ने दबोचा

10/01/2022

हरिद्वार में बनेगा स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन : सीएम पुष्कर

09/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version