• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

24 घंटे बिजली के लिए उपभोक्ताओं को समय से जमा करना होगा बिल : एके शर्मा

Writer D by Writer D
26/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ऊर्जा विभाग द्वारा फिरोजाबाद जनपद के टूण्डला में आयोजित बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस (25 जुलाई से 30 जुलाई, 2022) के अवसर पर ‘उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य’ पॉवर/2047 के रुप में आयोजित कार्यक्रम को प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सोमवार को शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये गये सौभाग्य योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।

एके शर्मा (AK Sharma) ने बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस में आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिजली वर्तमान समय की सबसे आवश्यक चीजों में से एक है। हवा, पानी की तरह बिजली भी जीवन के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश के हर गांव व मजरों में बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया था, जिस पर अभूतपूर्व कार्य हुआ और आज प्रदेश अंधेरे के बजाय उजाले पूर्ण है। सभी को निर्बाध आपूर्ति मिले इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी एवं जवाबदेही है।

AK Sharma

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इसबार सर्वाधिक बिजली का उत्पादन हुआ। पहले विद्युत उत्पादन यूनिट अपनी कार्यक्षमता का 66 फीसद काम करते थे लेकिन पिछले 3 महीने में वह 80 फीसद कार्यक्षमता के साथ काम कर रहे हैं। अखिलेश सरकार में बिजली की जितनी सर्वाधिक मांग थी, वह इस समय प्रदेश की न्यूनतम मांग है।

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के इतिहास में पहली बार बिजली दरों में कमी की गई है जो कि ऐतिहासिक है। इसका लाभ हर क्षेत्र एवं श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिल रहा है। एकमुश्त समाधान योजना से ऐतिहासिक ब्याज रहित बिजली का बिल जमा करके उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं।

‘सम्भव’ के तहत की गयी जनसुनवाई में 3 मामले निस्तारित: एके शर्मा

एके शर्मा ने कहा कि लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो और 24 घंटे बिजली मिले इसके लिए उपभोक्ताओं को भी अपने बिजली बिल का समय से भुगतान करना होगा। साथ ही बिजली बचत के भी प्रयास करने होंगे। उन्होंने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतनी बरसात के बावजूद भी यहां उपस्थित सभी गणमान्य जनों का आभार प्रकट करता हूं। इसके पश्चात उन्होंने जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी गणों के साथ वार्ता की एवं जनपद की राजनैतिक एवं विकास के कार्यों से अवगत हुए।

Tags: ak sharmafirojabad newsujjawal bharat ujjawal bhavishyaup news
Previous Post

‘सम्भव’ के तहत की गयी जनसुनवाई में 3 मामले निस्तारित: एके शर्मा

Next Post

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 5 लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post
Bundelkhand Expressway

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 5 लोग घायल

यह भी पढ़ें

Supreme Court

नीट और जेईई पर छह गैर-भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों की याचिका पर आज होगा विचार

04/09/2020
brutual murder of child

मासूम की आंख फोड़कर की निर्मम हत्या, तालाब में फेंका शव

31/05/2021
Girls

इस तरह से बेटियां का बढ़ाएं आत्मविश्वास

19/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version