• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा नेता के शादी हॉल पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
28/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बरेली
0
Bulldozer

Bulldozer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। भाजपा (BJP) नेता शेर अली जाफरी (Sher Ali Jafar) के खुसरो लॉन पर बुधवार को बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) का बुलडोजर (Bulldozer) चला है। शहर के बड़ा बाईपास पर अटा कायस्थान के निकट स्थित शादी हॉल ग्रीन बेल्ट में बना था। जिसके चलते बीडीए ने भाजपा नेता को नोटिस दिया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

उसके बाद बीडीए ने शादी हॉल को ढहाने की कार्रवाई की। इससे पहले बीडीए कई शादी हॉल और अवैध कालोनियों को ढहा चुका है। हालांकि, भाजपा नेता ने किसी तरह का नोटिस न मिलने की बात कही है।

शहर के बड़ा बाईपास पर अटा कायस्थान गांव के पास करीब 1200 वर्ग गज जगह में वर्ष 2014 में खुसरो लॉन शादी हॉल का निर्माण हुआ था। बीडीए का कहना है कि खुसरो शादी हॉल ग्रीन बेल्ट में बना था। भाजपा नेता शेर अली जाफरी को ग्रीन बैल्ट में निर्मित अवैध शादी हॉल को स्वयं हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे। मगर, इसके बाद भी अवैध निर्माण को नहीं तोड़ा गया।

यूपी में आज से होगी तेज बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

इसके बाद बुधवार को बीडीए ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा के तहत कार्रवाई के सहायक अभियन्ता वीपी सिंह, अनिल कुमार, अवर अभियन्ता रमन अग्रवाल, सुनील कुमार गुप्ता, एसके सिंह, अजय शर्मा आदि एवं प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में अवैध बारात घर का ध्वस्तीकरण किया गया है।

वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा नेता शेर अली जाफरी ने कहा कि खुसरो शादी हॉल को बीडीए ने ध्वस्त किया है। इसको लेकर कोई नोटिस नहीं मिला था।

Tags: Bareilly newsbulldozerup news
Previous Post

यूपी में आज से होगी तेज बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Next Post

‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर घिरे कांग्रेस नेता, अधीर रंजन ने दी ये सफाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
Adhir Ranjan

'राष्ट्रपत्नी' बोलने पर घिरे कांग्रेस नेता, अधीर रंजन ने दी ये सफाई

यह भी पढ़ें

Omicron: केंद्र की नई गाइडलाइन, विदेश यात्रियों का एयरपोर्ट पर होगा कोविड टेस्ट 

29/11/2021

भाजपा‌ नेता के नाबालिग बेटे को दबंग पिता-पुत्र ने पीटा, मुकदमा दर्ज

17/03/2021
brijesh patahk

सबसे बड़े व्यापारिक केन्द्र अमीनाबाद में फायर स्टेशन का बृजेश पाठक ने किया उद्घाटन

02/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version