• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के गढ़ में रन फॉर टाइगर

Writer D by Writer D
28/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
run for tiger

run for tiger

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। विश्व बाघ दिवस (World Tiger Day) के अवसर पर गुरुवार को पहली बार गोरखपुर के लोग राष्ट्रीय पशु बाघ को बचाने का संकल्प लेते हुए ह्यरन फॉर टाइगर (run for tiger) में दौड़े। गोरखपुर के पैडलेगंज स्थित गौतम बुद्ध प्रवेश गेट से प्राणी उद्यान के रेस्टहाउस तक तकरीबन दो किलोमीटर लम्बी दौड़ को राज्य के अपर प्रमुख वन संरक्षक टाइगर प्रोजेक्ट कमलेश कुमार ने हरी झंडी  दिखाई। इस दौरान शहरवासियों को उत्साह देखते ही बन रहा था।

पहली बार गोरखपुर को 29 जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व बाघ दिवस पर अंतरराष्ट्रीय बाघ संरक्षण सेमिनार की जिम्मेदारी मिली है। जागरूकता के लिए आयोजित रन फॉर टाइगर में एपीसीसीएफ प्रोजेक्ट टाइगर कमलेश कुमार, प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ एच राजा मोहन, आईएफएस मनोज सोनकर, डीएफओ गोरखपुर विकास यादव, एसडीओ हरेंद्र सिंह, एसडीओ हरिकेश यादव, प्राणी उद्यान के वाइल्डलाइफ विशेषज्ञ डॉ योगेश प्रताप सिंह, हेरिटेज फाउंडेशन गोरखपुर की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

गौतमबुद्ध द्वार से शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान के रेस्टहाउस तक तकरीबन दो किलोमीटर एरिया में लोगों ने दौड़ लगाई कुछ लोग पैदल भी चले। सुबह 7 बजे से 8.30 बजे तक चले कार्यक्रम में हर उम्र वय के लोग शामिल हुए। दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोरखपुर पब्लिक स्कूल, माऊंट लिट्रा जी स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल समेत तमाम स्कूल के छात्र-छात्राएं चेहरे पर बाघ का मुखौटा लगा कर कार्यक्रम शामिल हुए। लोगों क हाथों में रन फॉर टाइगर के होडिंग लिए और सिर पर वन विभाग की कैप लगा लोगों ने दौड़ लगाई। रन फॉर टाइगर के शुरुआत और अंत में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था जहां पर लोगों ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया के जरिए सेव द टाइगर और रन फॉर टाइगर का मैसेज दिया।

… तो मत देखो, रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर बोलीं विद्या बालन

शुक्रवार को महायोगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरुण कुमार सक्सेना समेत अन्य मंत्री, सांसद एवं विधायक शामिल होंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री सफेद बाघिन गीता को शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान में बाड़ा प्रवेश करा दर्शकों के दर्शनार्थ उपलब्ध कराएंगे।

इस कार्यक्रम में गोरखपुर वन विभाग, शहीद अशफाक उल्ला खां  प्राणी उद्यान, हेरिटेज फाउंडेशन एवं हेरिटेज एविंस, वी फार एनिमल, रोटरी मिड टाउन, जीबीएस संयुक्त से सहयोग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में पशु चिकित्सक डॉ रवि यादव, रेंजर राजेश पाण्डेय, चंद्र भूषण पासवान, प्रशासनिक अधिकारी राजीव श्रीवास्तव, वन दरोगा रोहित सिंह, हेरिटेज फाउंडेशन के ट्रस्टी नरेंद्र मिश्र, अनुपमा मिश्रा, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर अनिल कुमार तिवारी, मनीष चौबे, हेरिटेज वारियर्स की संयोजिका मल्लिका मिश्रा, हेरिटेज एवियंस के संयोजक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर अनुपम अग्रवाल, मोनिका पाण्डेय, महेंद्र सिंह, रीतेश मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ नरेश अग्रवाल, सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक शिवानंद दुबे, प्रधानाचार्य रत्नमणि पाण्डेय, शिक्षिका प्रिया शुक्ला, संध्या शर्मा, शुभम श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, दिलीप त्रिपाठी, प्रीति तिवारी, अखिलेश गुप्ता, रागिनी पाण्डेय, कृष्ण कुमारी शुक्ला, सुनील कुमार, निर्भय मिश्रा, एसएसबी, पुलिस समेत 500 से अधिक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रेफिक पुलिस और पुलिस विभाग ने सहयोग किया।

Tags: gorakhpur newsup newsworld tiger dayविश्व बाघ दिवस
Previous Post

… तो मत देखो, रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर बोलीं विद्या बालन

Next Post

महामहिम के बारे में कांग्रेस नेता की टिप्पणी संविधान का अपमान: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Aspirational municipal bodies

महामहिम के बारे में कांग्रेस नेता की टिप्पणी संविधान का अपमान: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

nora fatehi

नोरा फतेही का मजेदार वीडियो वायरल, जब मां ने की चप्पल पिटाई

09/09/2020

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी बोलीं- इससे बेहतर कोविड -19 हो जाए

23/07/2020
OnePlus may soon launch its cheapest 5G smartphone

OnePlus जल्द ही लॉन्च कर सकता है अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version