• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

… तो महाराष्ट्र में पैसा नहीं बचेगा’ बयान पर बवाल, शिवसेना बोली- राज्यपाल ने किया मराठियों का अपमान

Writer D by Writer D
30/07/2022
in राष्ट्रीय, महाराष्ट्र
0
Governor Bhagat Koshyari

Governor Bhagat Koshyari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Koshyari) अपने नए बयान को लेकर घिरते नजर आ रहे हैं। शिवसेना ने राज्यपाल के बयान को महाराष्ट्र का अपमान करार दिया है। शुक्रवार को राज्यपाल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि मुंबई और ठाणे से अगर गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया जाए तो महाराष्ट्र में पैसा नहीं बचेगा और मुंबई भी आर्थिक राजधानी नहीं कहलाएगी।

मुंबई के अंधेरी पश्चिम क्षेत्र में एक स्थानीय चौक का नाम दिवंगत श्रीमती शांतिदेवी चम्पालालजी कोठारी के नाम पर रखा गया है। शुक्रवार को इसी कार्यक्रम प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Koshyari)  बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हुए थे। इसी दौरान मौजूद जनता को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा, ”कभी-कभी मैं यहां लोगों से कहता हूं कि महाराष्ट्र में विशेषकर के मुंबई-ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दो, तो तुम्हारे यहां पैसा बचेगा ही नहीं। ये मुंबई आर्थिक राजधानी कहलाती, वो आर्थिक राजधानी कहलाएगी ही नहीं।”

#WATCH | If Gujaratis and Rajasthanis are removed from Maharashtra, especially Mumbai and Thane, no money would be left here. Mumbai would not be able to remain the financial capital of the country: Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari pic.twitter.com/l3SlOFMc0v

— ANI (@ANI) July 30, 2022

अब राज्यपाल के इस बयान को लेकर शिवसेना हमलावर हो गई है। सेना के प्रवक्ता संजय राउत ने ट्विटर पर लिखा है, महाराष्ट्र में बीजेपी पुरस्कृत मुख्यमंत्री के काबिज होते ही स्थानीय मराठी और छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान शुरू हो गया है। स्वाभिमान और अभिमान के नाम पर बनी शिवसेना से निकलने वाले लोग यह सुनकर भी चुप बैठे हैं, तो सीएम शिंदे कभी शिवसेना का नाम न लें। राज्यपाल का विरोध तो करें। यह मराठी मेहनतकशों का अपमान है। इसी महाराष्ट्र ने हिंदुत्व के लिए लड़ाई लड़ी है। न केवल शिवसेना, बल्कि हर कोई राज्यपाल के बयान की निंदा करता है।

राउत ने आगे कहा, महाराष्ट्र के राज्यपाल का बयान आहत करने वाला और निंदनीय है। राज्य  के लोगों ने अपनी मेहनत से महाराष्ट्र बनाने के लिए पसीना, खून बहाया है। 105 लोगों ने बलिदान दिया और कई को जेल हुई। राज्यपाल को इतिहास की जानकारी नहीं है। सीएम एकनाथ शिंदे इसकी निंदा करें और केंद्र से राज्यपाल को हटाने की मांग करें। यह सावित्रीबाई फुले और शिवाजी का अपमान है। इससे सारा महाराष्ट्र क्रोधित है।

DM कौशलराज शर्मा का प्रमोशन सहित ट्रांसफर निरस्त  

उधर, कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने भी कहा है कि यह बड़ी हैरानी की बात है कि राज्य के राज्यपाल उसी राज्य के लोगों को बदनाम करते हैं। उनके रहते राज्यपाल की संस्था का स्तर और महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा का पतन हुआ है, लेकिन महाराष्ट्र का भी लगातार अपमान किया गया है।

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अमोल मितकारी ने भी राज्यपाल के बयान पर आपत्ति जताई है। NCP विधायक ने कहा है कि महाराष्ट्र और मुंबई के लोग कुशल और सक्षम हैं। हम ईमानदार लोग हैं जो चटनी से रोटी खाते हैं और दूसरों को खिलाते हैं। विधायक मितकारी ने कहा है कि आपने मराठी लोगों का अपमान किया है, जल्द से जल्द महाराष्ट्र से माफी मांगें।

Tags: governor bhagat koshtarimaahrashtra newsMumbai NewsNational news
Previous Post

DM कौशलराज शर्मा का प्रमोशन सहित ट्रांसफर निरस्त  

Next Post

ट्रेन से टकराई कोचिंग सेंटर की बस, 11 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा विकसित भारत का संकल्प, उत्तराखंड बना विकास का मॉडल: मुख्यमंत्री धामी

09/06/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का किया लोकार्पण

09/06/2026
Manpreet Singh Ayali
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल

09/06/2026
CM Nayab Saini
राजनीति

पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क की गेंद पर मुख्यमंत्री सैनी ने जड़े दो छक्के

09/06/2026
CM Dhami handed over appointment letters to the selected candidates.
राजनीति

मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

09/06/2026
Next Post
train

ट्रेन से टकराई कोचिंग सेंटर की बस, 11 की मौत

यह भी पढ़ें

Yami's troubles increase after marriage, ED summons for questioning

शादी के बाद यामी की मुश्किलें बढ़ी, ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा

02/07/2021
CM Atishi accepted the resignation of Kailash Gohalt

सीएम आतिशी ने कैलाश गोहलत का इस्तीफा किया स्वीकार

17/11/2024

कंगना रनौत बोली- ‘राम मंदिर भूमि पूजन मेरी अगली फिल्म का होगा हिस्सा’

06/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version