• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CWG 2022: भारत के लिए शानदार रहा दूसरा दिन, एक गोल्ड सहित मिले 3 पदक

Writer D by Writer D
30/07/2022
in Main Slider, खेल
0
CWG

CWG

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बर्मिंघम/ नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG) में भारत के लिए दूसरा दिन काफी शानदार रहा। भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने बर्मिंघम में इस साल के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। चानू ने 49 किग्रा क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

इससे पहले भारोत्तोलक संकेत सरगर ने 55 किग्रा पुरुष फाइनल में रजत पदक जीता। सरगर ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास में 135 किलो वजन उठाया और फाइनल में अपने दूसरे और तीसरे प्रयास में 139 किलो का वजन उठाया।

भारोत्तोलक गुरुराजा पुजारी ने पुरुषों के 61 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। गुरुराजा कुल 269 किग्रा भार उठाकर तीसरे स्थान पर रहे।

सरगर की जीत के बाद, भारत ने बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा में श्रीलंका को 5-0 से हराया। दूसरी ओर, भारत ने लॉन बाउल्स के पुरुष ट्रिपल इवेंट में माल्टा के साथ 16-16 से ड्रा खेला।

CWG: मीराबाई चानू ने बढ़ाई तिरंगे की शान, भारत के लिए जीता पहला गोल्ड मेडल

इसके अलावा भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हसमुद्दीन ने बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के राउंड ऑफ 32 में साउथ अफ्रीका के अजमोले दयेयी को एकतरफा अंदाज में हरा दिया। हसमुद्दीन अब राउंड ऑफ 16 में पहुंच गए हैं। हसमुद्दीन ने मेंस फेदरवेट (54-57 किग्रा) में अजमोले दयेयी को 5-0 से करारी मात दी। भारतीय मुक्केबाज ने अपने तीनों राउंड के मुकाबले आसानी से जीत लिए। गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले हसमुद्दीन सर्वसम्मति से विजेता चुने गए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, खेलमंत्री अनुराग ठाकुर सहित पूरा देश दे रहा पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी लगातार समर्थन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने स्वर्ण जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “असाधारण मीराबाई चानू ने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया! हर भारतीय इस बात से खुश है कि उन्होंने बर्मिंघम खेलों में स्वर्ण पदक जीता और एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, विशेषकर नवोदित एथलीटों को।”

CWG में भारतीय वेटलिफ्टर्स का धमाल, संकेत के बाद गुरुराज ने जीता ब्रॉन्ज

पीएम ने कांस्य पदक विजेता पी. गुरुराजा और रजत पदक विजेता संकेत सरगर को भी पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई बड़े नेता और भारतीय खेल जगत ने भी पदक विजेताओं को बधाई दी।

CWG: संकेत सरगर ने भारत को दिलाया पहला पदक, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

गौरतलब है कि आज बाद में, भारतीय महिला हॉकी टीम पूल ए में वेल्स के खिलाफ भिड़ेगी, जबकि लवलीना बोरगोहेन भी 66 किग्रा भार वर्ग में एरियन निकोलसन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। मिश्रित टीम बैडमिंटन में भारतीय दल ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

Tags: Commonwealth GamesCommonwealth Games 2022cwgcwg 2022gold medalsmedalsmerabai chanusports newssports news in hindi
Previous Post

सीएम योगी ने वेटलिफ्टर संकेत तथा गुरुराजा को पदक जीतने पर बधाई दी

Next Post

दो हत्यारोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Next Post
Arrested

दो हत्यारोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल

यह भी पढ़ें

Ajay Kumar Lallu

आधी आबादी के विकास के बिना देश और प्रदेश का विकास संभव नहीं : लल्लू

09/03/2021
voting counting

पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू, 12663 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

08/12/2020
Nitesh Pandey

‘अनुपमा’ के धीरज का निधन, 51 की उम्र में नितेश पांडे ने ली आखिरी सांस

24/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version