• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अलकायदा सरगना अल जवाहिरी अमेरिकी ड्रोन स्ट्राइक में ढेर, बाइडेन बोले- पूरा इंसाफ

Al Qaeda leader Al Zawahiri killed in US drone strike

Writer D by Writer D
02/08/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Al Zawahiri

Al Zawahiri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काबुल। आतंकी संगठन अलकायदा का सरगना अयमान अल जवाहिरी (Al Zawahiri) की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत हो गई है। रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि `इंसाफ हो गया, अब यह आतंकी नेता नहीं रहा।’

मिस्र के रहने वाले अलकायदा सरगना अल जवाहिरी (Al Zawahiri) को 9/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। अमेरिका ने उसके सिर पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर रखा था। जवाहिरी के मारे जाने से अलकायदा को करीब 11 साल बाद सबसे बड़ा झटका लगा है, जब 2011 में पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने मार गिराया गया।

पहले भी कई बार जवाहिरी के मारे जाने की खबरें आई थीं जो बाद में निराधार साबित हुई लेकिन इस बार बाइडेन प्रशासन की तरफ से बाकायदा इसकी पुष्टि कर दी गई है।

पांच वर्षीय बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

खास बात यह है कि अमेरिका पर हमला करने वाले अलकायदा के दोनों प्रमुख वांछितों को खत्म करने में अमेरिका को सफलता मिल गई है। इन दोनों की खोज में अमेरिका ने करीब 20 वर्षों तक अफगानिस्तान में पूरी ताकत झोंक दी थी। अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से तालिबानी सरकार को बेदखल कर लोकतांत्रिक सरकार बनाई। लंबी चली लड़ाई में आखिरकार अगस्त 2021 में अमेरिकी सेना अचानक अफगानिस्तान छोड़ कर लौट गई, उसके बाद वहां दोबारा तालिबान सरकार में है।

अफगानिस्तान छोड़ने के करीब एक साल के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान में अलकायदा सरगना जवाहिरी को खत्म कर दिया। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की मौजूदगी के दौरान जवाहिरी कहां था और तालिबान के सत्ता में आने के बाद क्या जवाहिरी को अफगानिस्तान में पनाह दी गई थी। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की तरफ से अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की गई है।

Tags: # world newsafganistan newsAl Zawahiriinternational Newskabulterrorist Al Zawahiri
Previous Post

नाग पंचमी पर इन चीजों से करें भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, पूरी होगी हर मनोकामना

Next Post

CNG के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, लखनऊ में पेट्रोल के करीब पहुंची कीमत

Writer D

Writer D

Related Posts

Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua
Main Slider

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

13/06/2026
US confirms attack on MT Marywex
अंतर्राष्ट्रीय

MT मैरीवेक्स पर अमेरिकी हमले की पुष्टि, सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित

09/06/2026
Private plane crashes during take-off
अंतर्राष्ट्रीय

डोमिनिकन रिपब्लिक में टेक-ऑफ के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश, दो अमेरिकी पायलटों की मौत

08/06/2026
Netanyahu-Trump
अंतर्राष्ट्रीय

पागल हो… बेंजामिन नेतन्याहू पर भड़के अमेरिका के राष्ट्रपति

02/06/2026
Blood money worth Rs 34 crore saved an Indian's life.
अंतर्राष्ट्रीय

20 साल जेल, मौत की सजा और फिर वापसी, 34 करोड़ की ब्लड मनी ने भारतीय की बचाई जान

29/05/2026
Next Post
CNG

CNG के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, लखनऊ में पेट्रोल के करीब पहुंची कीमत

यह भी पढ़ें

शशि थरूर को संसद की समिति के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग

28/07/2021
kvs class 1 admission

KVS ने जारी की क्लास 1 की एडमिशन लिस्ट, ऐसे चेक करें अपना नाम

11/05/2022
Earthquake

नेपाल में हिली धरती, लगे इतनी तीव्रता के झटके

21/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version