• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 13 की मौत, 40 ज्यादा लोग झुलसे

Writer D by Writer D
05/08/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Nightclub

Massive fire in night club

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चोनबुरी। थाईलैंड के चोनबुरी प्रांत में बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक नाइट क्लब (Nightclub) में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात की है। इस घटना में मरने वाले सभी थाईलैंड के ही रहने वाले थे।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि 40 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस कर्नल वुटिपोंग सोमजाई ने टेलीफोन के माध्यम से कहा, ‘सट्टाहिप जिले के माउंटेन बी नाइट क्लब (Nightclub)  में शुक्रवार रात करीब 1 बजे आग लगी। इस घटना में पीड़ित सभी लोग थाईलैंड के नागरिक थे।’

🔞⚡️😱Not for the faint hearted: 13 people were killed and 40 injured in a fire at a nightclub in #Chonburi Province, #Thailand.
The footage shows people’s clothes still on fire as they run out of the blazing building.#fire #fires pic.twitter.com/UzmaWlnXNB

— Siraj Noorani (@sirajnoorani) August 5, 2022

सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी कुछ वीडियोज़ वायरल हो रही हैं। इन वीडियोज़ में लोगों को नाइट क्लब (Nightclub)  से भागते देखा जा सकता है। क्लब से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठ रही हैं। आसपास मौजूद लोगों में इस घटना के बाद भगदड़ मच गई। यही नहीं, वायरल वीडियो में कुछ लोग आग की लपटों से जूझते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो इतनी भयावह है कि रोंगटे खड़े हो जाएं। कुछ लोग इस घटना में बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जबकि 13 लोगों की मौत हो गई है।

बंद हो रहा है Facebook का ये पॉपुलर फीचर, यूजर्स नहीं उठा पाएंगे इसका फायदा

इस घटना के बाद लोगों का रेस्क्यू करने के लिए फायर रेस्क्यू टीम पहुंची। पब में भीषण आग लगने के बाद 13 लोगों ने क्लब के अंदर ही दम तोड़ दिया। जबकि जो लोग पब से बाहर निकल कर आए, वो गंभीर रूप से झुलसे हुए थे। बता दें कि थाईलैंड के नाइट क्लब (Nightclub)  कलरफुल नाइट्स के लिए फेमस हैं। खासकर चोनुबरी प्रांत के नाइट क्लबों में रोजाना हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों ने दो घंटे से ज्यादा समय तक कड़ी मशक्कत की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में 4 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल हैं। इनमें से अधिकतर की मौत एंट्री गेट के पास हुई। जबकि कुछ लोग बाथरूम में झुलसे हुए पाए गए। वहीं, कुछ के शवों को डीजे के पास से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मारे गए सभी लोग थाईलैंड के ही निवासी हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है।

Tags: # world newsinternational Newsthailand newa
Previous Post

बंद हो रहा है Facebook का ये पॉपुलर फीचर, यूजर्स नहीं उठा पाएंगे इसका फायदा

Next Post

CWG के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक, मुक़ाबला रोककर खाली कराया स्टेडियम

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
CWG-2022

CWG के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक, मुक़ाबला रोककर खाली कराया स्टेडियम

यह भी पढ़ें

25 हजार के इनामी को STF ने किया गिरफ्तार

23/02/2022
tiktok

अमेरिका में प्रतिबंध झेल रही चीनी एप टिकटॉक को बड़ी राहत, ओरेकल डील पर ट्रंप ने लगाई मुहर

20/09/2020
bleach

ब्लीच की जलन से मिलेगी राहत, आजमाएं ये उपाय

20/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version