• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मीडियाकर्मियों ने श्रीराममंदिर निर्माण की अद्यतन प्रगति से हुए रूबरू, मध्यान आरती के किए दर्शन

Writer D by Writer D
05/08/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Shri Ram Lalla

Shri Ram Lalla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2020 को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए भूमि पूजन किया गया था, उसके क्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 05 अगस्त को जनपद अयोध्या, लखनऊ एवं आसपास के लगभग 150 से 175 मीडिया बन्धुओं को मंदिर निर्माण की अद्यतन प्रगति से रूबरू कराया गया तथा श्रीरामलला ( Shri Ram Lalla) की मध्यान आरती का दर्शन किया गया।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अनिल मिश्र ने मीडिया बन्धुओं को बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल का दर्शन करने के लिए विगत 1 जून 2022 को अवसर प्रदान किया गया था उसके बाद आज भूमिपूजन के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मीडिया कर्मियों के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि निर्माण की अद्यतन प्रगति से सभी रामभक्तों एवं श्रद्वालुओं को अवगत कराने का उद्देश्य है। श्रीराम जन्मभूमि निर्माण स्थल के दर्शन के दौरान निर्माण एजेंसी के पदाधिकारियों द्वारा मीडिया कर्मियों को अद्यतन प्रगति, निर्माण पूर्ति की तिथि आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा निर्माण से सम्बंधित नक्कासी, पत्थरों की कटिंग एवं ढलाई आदि कार्यो की अद्यतन स्थिति के बारे में भी जानकारी दी गयी।

 Shri Ram Lalla

उक्त अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मंदिर से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्ति, श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र के शरद शर्मा, राम शंकर, गोपाल , धर्मवीर, प्रेम त्रिपाठी, गिरीश चन्द्र, एलएनटी से जुड़े विनोद मेहता, विनोद शुक्ला एवं विनोद सिंह, आरएमओ श्री अर्जुन देव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक महंताई समारोह में हुए शामिल

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सभी मीडिया बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मीडिया बन्धुओं के माध्यम से रामभक्तों एवं श्रद्वालुओं को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के अद्यतन प्रगति से अवगत कराते हुये प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री  एवं शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समयावधि पर कार्य को पूर्ण कराना है।

 Shri Ram Lalla

उप निदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह ने सभी उपस्थित मीडिया बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पावन नगरी अयोध्या धाम में निर्मित हो रहे भव्य श्रीरामलला मंदिर का विश्व भर में प्रचार प्रसार करना है।

 Shri Ram Lalla

विशेष रूप से श्रीराम लला विराजमान मंदिर के दर्शन पूजन के साथ मंदिर निर्माण के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अयोध्या के अतिरिक्त प्रदेश मुख्यालय एवं अन्य जनपदों के मीडिया द्वारा निर्धारित समय 12 बजे से 2 बजे तक मंदिर निर्माण के सम्बंध में अवलोकन किया गया तथा फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी की गयी। इसमें विशेष रूप से भाग लेने वाले मीडिया कर्मियों के सहयोग के प्रति उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव सूचना डा0 नवनीत सहगल, सूचना निदेशक श्री शिशिर, मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी अयोध्या नितीश कुमार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय  ने सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा बेहतर सहयोग की कामना की है।

Tags: ayodhya newsram mandir nirmanShri Ram Lallaup news
Previous Post

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक महंताई समारोह में हुए शामिल

Next Post

सीएम योगी का बहनों को खास तोहफा, रक्षाबंधन पर फ्री कर सकेंगी बस में सफर

Writer D

Writer D

Related Posts

School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Prashant Kishor
Main Slider

सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री होना मेरी जीत का कारण: प्रशांत किशोर

03/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सदन का समय बर्बाद कर जनता के धन का दुरुपयोग का घोतक न बने विपक्ष: केशव मौर्य

03/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

पूर्व सरकारों की छोड़ी गंदगी साफ कर रही है वर्तमान सरकार : ए.के. शर्मा

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

03/08/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी का बहनों को खास तोहफा, रक्षाबंधन पर फ्री कर सकेंगी बस में सफर

यह भी पढ़ें

Bank Holidays

कल से 6 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, फटाफट निपटा लें जरूरी काम

21/10/2022

कपिल सिब्बल ने राहुल को दी नसीहत, कहा- उत्तर से हो या दक्षिण से, वोटर्स का सम्मान करना चाहिए

24/02/2021
Manipur violence

हिंसाग्रस्त मणिपुर में हालात गंभीर, सभी रेलगाड़ियां स्थगित

05/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version