• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CWG: भारत ने महिला हॉकी में जीता कांस्य, कैप्टन सविता ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

Writer D by Writer D
07/08/2022
in खेल, Main Slider
0
women hockey

CWG: India won bronze in women's hockey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बर्मिंघम। कप्तान और गोलकीपर सविता के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को पेनल्टीशूट आउट में 2-1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता। तय समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं, जिसके बाद पेनल्टीशूट आउट का सहारा लिया गया।

भारतीय टीम (women hockey) ने इस मुकाबले में आक्रामक शुरूआत की और टीम को पहले मिनट में ही गोल करने का मौका मिला, लेकिन टीम इसमें सफल नहीं हो सकी। 11वें मिनट में भारत की संगीता कुमारी गोलपोस्ट के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन वह गोल नहीं कर पाईं। पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ।

दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से 1 मिनट पहले, मैच के 29वें मिनट में सलिमा टेटे ने गोल कर भारत का खाता खोला। मैच के 43वें मिनट में न्यूजीलैंड की कप्तान ओलिविया मेरी ने बराबरी का गोल किया, हालांकि इस गोल को अवैध करार दिया गया और मध्यांतर तक भारत ने अपनी 1-0 की बढ़त बनाए रखा। तीसरा क्वार्टर गोल रहित रहा।

चौथे क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड ने आक्रामक शुरूआत की। उसने लगातार दो अटैक किए, लेकिन भारतीय टीम ने उसे निरस्त कर दिया। भारत को 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर टीम गोल नहीं कर पाई। दो मिनट बाद भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले और दोनों बार टीम इंडिया गोल करने में नाकाम रही। भारतीय खिलाड़ी की गलती से न्यूजीलैंड को आखिरी मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला और ओलिविया मैरी ने गोल कर स्कोर को बराबर कर दिया।

‘ऊंचाई’ का टीजर पोस्टर रिलीज, फ्रेंडशिप डे पर दिया मैसेज

इसके बाद पेनल्टीशूट आउट का सहारा लिया गया, जिसमें भारतीय टीम ने कप्तान और गोलकीपर सविता के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया। भारत ने 2002 में स्वर्ण और 2006 में रजत पदक जीता था।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला हॉकी (women hockey) टीम का सफर

भारत ने ग्रुप मैच में घाना को 5-0 से हराकर अपने अभियान की शुरूआत की थी। इसके बाद वेल्स को 3-1 से हराया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से हार मिली थी। इसके बाद भारत ने कनाडा को 3-2 से हराया था। टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराया था।

Tags: Achinta ShuliAnshu MalikAvinash Mukundbajreang puniaBindyarani DeviCommonwealth GamesCommonwealth Games 2022cwgcwg 2022gold medalsGururaja PujariJeremy LalrinnungajudoLawn Bowlsmedalsmerabai chanupuja gahlotRavi DahiyaSanket SargarSaurav Ghoshalsports newssports news in hindiSquashsushila deviTable TennisWeightlifter Bindyarani Devi
Previous Post

‘ऊंचाई’ का टीजर पोस्टर रिलीज, फ्रेंडशिप डे पर दिया मैसेज

Next Post

ADA: माफिया हीरालाल अग्रवाल के काले कारनामों का चिट्ठा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Apara Ekadashi
Main Slider

कब है अपरा एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

13/05/2026
Deepak
Main Slider

दूर होगी आर्थिक तंगी, मंदिर में जलाए दीपक

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारीः मुख्यमंत्री

12/05/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने माँ कामाख्या देवी के दरबार में टेका माथा

12/05/2026
Next Post
ADA part 1

ADA: माफिया हीरालाल अग्रवाल के काले कारनामों का चिट्ठा

यह भी पढ़ें

Priyanka Gandhi

शराब माफियाओं पर मेहरबान क्यों है भाजपा सरकार : प्रियंका गांधी

27/08/2021
CM Yogi

राहुल गांधी ने भारत माता की आत्मा को लहूलुहान किया है : योगी

01/07/2024
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

पीएम किसान सम्मान निधि की 7वीं किस्त नहीं मिलेगी

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version