• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एनडीआरएफ ने एसएसबी एवं मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ के साथ निकाली “हर घर तिरंगा” जागरूकता रैली

एनडीआरएफ, एसएसबी, एमएसएस, कस्टम ने किया पौधरोपण

Jai Prakash by Jai Prakash
07/08/2022
in उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। देश आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने की तैयारियों में युद्धस्तर पर जुटा हुआ है, इस कड़ी में प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है, यह राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे है। इस अभियान को साकार बनाने हेतु राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के निरीक्षक सुधीर कुमार एवं उनकी टीम, मानव सेवा संस्थान’सेवा’ के केंद्र प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता एवं सक्रिय कार्यकर्ता, कस्टम अधीक्षक अंगद कुमार, सशस्त्र सीमा बल के कंपनी कमांडर निरीक्षक के पी एम वांजीनाथन, एवं कंपनी के सभी जवानों द्वारा रविवार को ककहरवा कैंप परिसर में वृक्षारोपण किया एवं, भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में हर घर में तिरंगा के प्रचार प्रसार हेतु रैली आयोजन किया।आजादी का अमृत महोत्सव की ही एक कड़ी है। यद्यपि आजादी के अमृत महोत्सव का वास्तविक उत्सव 13 से 15 अगस्त के बीच मनाया जाएगा, लेकिन हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े कार्यक्रम 2 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। इस अभियान का मकसद लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। इससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागेगी और तिरंगे को लेकर उनमें और समझ आएगी।    “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत प्रधानमंत्री ने 2 अगस्त को लोगों से अपनी-अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की फोटो को तिरंगे से बदलने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक संस्थान “हर घर तिरंगा” से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिताएं, क्विज और अन्य प्रतिस्पर्धाएं आयोजित कर रहे हैं। उनका मकसद इस तरह भारतीयों में देशभक्ति की भावना का संचार करना है। हालांकि घर पर तिरंगा फहराने की कड़ी में लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वह झंडा नीति यानी फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के नियम-कायदों का ध्यान रखेंगे। मसलन फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2022 के तहत राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा या जमीन से छूते हुए नहीं फहरा सकते हैं। इस कड़ी में यह भी ध्यान रखना है कि तिरंगे की सुरक्षा में ऐसे कदम भी नहीं उठाए जाएं जो उसे क्षतिग्रस्त कर दें। इसके अलावा तिरंगे को शरीर पर लपेटा नहीं जा सकता है। उसे बतौर रूमाल इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, यानी रूमाल पर तिरंगे को नहीं छाप सकते है और ना ही किसी अन्य पोशाक के रूप में इस्तेमाल कर सकते है। इस दौरान एनडीआरएफ के उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक राजेश लाल, काउंसलर बृजलाल, नीलू मोदनवाल, अखिलेश कुमार, प्रियंका चौधरी, बीपी गुप्ता, रेखा, दिलीप चौरसिया, पप्पू वर्मा, सन्नू, विष्णु कुमार, अंजनी, ज्योति वर्मा, प्रमोद कुमार आदि लोग शामिल रहे। तथा रैली में माँ पार्वती देवी इंटरमीडिएट कालेज, अकटहवा डोमरा पनियरा महराजगंज के बच्चे प्रधानाचार्य मनीरक निषाद, गणेश मिश्रा आदि के साथ शामिल रहे।

Previous Post

देश में बनी वस्तुओं से अटूट प्रेम ही अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी : एके शर्मा

Next Post

सीएम योगी ने राष्ट्रमंडल खेलों में विजेताओं को बताया युवा शक्ति के लिये प्रेरणास्रोत

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
CM Vishnu Dev Sai paid tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
राजनीति

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM साय

23/06/2026
PM Modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर की किस्मत बदलने आ रहे PM मोदी, 5 मेगा प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण

23/06/2026
Next Post
yogi

सीएम योगी ने राष्ट्रमंडल खेलों में विजेताओं को बताया युवा शक्ति के लिये प्रेरणास्रोत

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

हत्या के तीन अभियुक्तों को उम्रकैद

26/03/2023
sushant-ankita

सुशांत से EMI भरवाने की खबरों पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी

15/08/2020
Will Apoorva Agnihotri return once again in 'Anupama'?

क्या एक बार फिर ‘अनुपमा’ में होगी अपूर्व अग्निहोत्री की वापसी?

14/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version