• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्या नितीश BJP को कह देंगे बाय-बाय, बिहार में शुरू हुआ बैठकों का सिलसिला

Writer D by Writer D
09/08/2022
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitish Cabinet

Nitish Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार की सियासत के लिए आज का दिन काफी उलटफेर भरा हो सकता है। 5 साल बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक बार फिर पाला बदल सकते हैं। जदयू ने आरसीपी सिंह प्रकरण के बाद मंगलवार को विधायकों और सांसदों की आपात बैठक बुलाई है। बैठक में भाजपा से गठबंधन तोड़ने पर फैसला लिया जा सकता है। ऐहतियात भी बरते जा रहे हैं। विधायकों को मीडिया से बात करने या मीटिंग में फोन ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

भाजपा सरकार बचाने में जुटी है। कमान गृह मंत्री अमित शाह ने संभाली है। शाह ने सोमवार देर रात नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से करीब 6 मिनट तक बातचीत की है। बातचीत क्या हुई, ये अभी सामने नहीं आया है।

बिहार में जेडीयू नेताओं का जुटान सीएम नीतीश कुमार के आवास पर हो रहा है। पार्टी के सभी सांसद सीएम आवास पहुंच रहे हैं। इसबीच जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का भी बयान सामने आया है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि गठबंधन में सब ठीक है। और हम कोई दावा नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार में पीएम बनने की सारी योग्यताएं हैं। आरसीपी सिंह का बयान बेहद आपत्तिजनक बयान है और उनके मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है।

‘गालीबाज’ नेता की पत्नी को पुलिस ने लिया हिरासत में, श्रीकांत की तलाश में जुटी नोएडा पुलिस

वेट एंड वॉच !

उपेंद्र कुशवाहा भले ही सब ऑल इज वेल की बात कर रहे हैं। लेकिन जिसतरह मंगलवार से ही सियासी घटनाक्रम तेज है उसके बाद कहा जा रहा है नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव में डील डन हो गया है। महागठबंधन की नई सरकार में सीएम नीतीश कुमार ही रहेंगे। जबकि गृह मंत्रालय तेजस्वी यादव के पास रहेगा। इसपर आरजेडी अभी खुलकर कुछ नहीं बोल रही है। आरजेडी की महत्वपूर्ण बैठक से पहले आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि आरजेडी वेट एंड वॉच की स्थिति में है। आरजेडी की नजर पूरी घटनाक्रम पर है।

आरजेडी की बैठक में वाम विधायक भी शामिल

इधर एकबात और सामने आ रही है कि आरजेडी ने अपने आवास पर बुलाई बैठक में वाम दलों को भी बुलाया है। जिसके बाद राबड़ी आवास पर लेफ्ट पार्टी के विधायक भी जुट रहे हैं। तेजस्वी वाम विधायकों को साथ रखकर अपनी ताकत दिखाना चाह रहे हैं। दरअसल तेजस्वी अपनी ताकत को एकजुट कर एक ही स्थान पर रखने की कोशिश करेंगे। अगर सरकार में बदलाव होता है तो तेजस्वी अपने तमाम सहयोगियों के साथ फैसला ले सकते हैं।

Tags: bihar newsbihar politicabihar political crisisNational newsNitish Kumarpolitical crisis
Previous Post

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रमंडल खेलों का समापन, 2026 के लिए विक्टोरिया गवर्नर को सौंपा गया ध्वज

Next Post

मुंबई में समुद्र में उठी ऊंची लहरें, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश का अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
high waves

मुंबई में समुद्र में उठी ऊंची लहरें, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें

जहरीली शराब का धंधा Poisonous liquor business

अखिलेश का बीजेपी पर वार, बोले-किसानों को बड़े व्यापारियों का बनाना चाहती है मोहताज सरकार

14/09/2020
DGP Prashant Kumar's dog Nemo dies

धरती के नीचे दफ़न…, डीजीपी प्रशांत कुमार ने किया अपने दिल के एक टुकड़े को सुपुर्द-ए-खाक

13/04/2025
attacked on police team

विवादित जमीन पर धार्मिक चबूतरे का निर्माण रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, SO समेत चार पुलिसकर्मी घायल

04/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version