Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमनोएडा

श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, पकड़ने वाली पुलिस टीम को इतना इनाम

नोएडा। नोएडा पुलिस ने ‘गालीबाज’श्रीकांत त्यागी ( Shrikant Tyagi) को मंगलवार को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद शाम 5 बजे नोएडा पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद देर शाम उसे कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने सुनवाई करते हुए त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

वहीं महिला से गाली-गलौच करने के आऱोपी त्यागी ( Shrikant Tyagi) को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 3 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया गया है। एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने 2 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है, जबकि 1 लाख रुपए का इनाम डीजीपी डॉक्टर डीएस चौहान देंगे।

आपको बता दें, 5 अगस्त को महिला से गाली-गलौच करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके तूल पकड़ते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

कल 8वीं बार CM बनेंगे नीतीश कुमार, तेजस्वी होंगे डिप्टी सीएम

पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस की 12 टीमें बीते चार दिन से उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। आखिरकार उसे आज मेरठ से उसके तीन साथियों संग गिरफ्तार किया गया।

श्रीकांत ( Shrikant Tyagi) को बेल नहीं देने की मांग

श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद ओमैक्स सोसायटी की महिलांए सामने आई हैं। उन्होंने श्रीकांत को बेल न देने की मांग की है। महिलाओं ने कहा कि इन पर पहले से मुकद्दमे थे, फिर भी बाहर थे। ऐसा न हो, इसी तरह फिर बाहर आये और सोसाइटीवासियों की नाक में दम कर दे।

Related Articles

Back to top button