• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षाबंधन पर ना खरीदें ऐसी राखियां, भाई को देंगी अशुभ परिणाम

Writer D by Writer D
18/08/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Raksha Bandhan

Raksha Bandhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है. राखी का यह त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस साल रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें भाई की लंबी उम्र और सुख-संपन्नता के लिए उसकी कलाई पर राखी बांधती है और बदले में उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती है. इसके चलते पिछले दो हफ्तों से बाजार में राखियों का कारोबार तेज हो गया है. बाजार में सोने-चांदी से लेकर फैंसी, आर्टिफिशियल राखियां देखी जा सकती हैं. अगर आप भाई के लिए राखी खरीदने जा रही हैं तो शास्त्रों में बताई कुछ खास बातों को ध्यान में रखकर ही राखी खरीदें

अशुभ चिह्न वाली राखी- बाजार में फैंसी राखियों का चलन जोर पकड़ रहा है. लेकिन इसकी खबूसरती में कुछ अशुभ चिह्न छिपे हो सकते हैं. राखी खरीदते समय ध्यान दें कि उस पर किसी प्रकार का अशुभ चिह्न ना हो.

देवी-देवताओं की तस्वीरों वाली राखी- अक्सर बाजार में देवी-देवताओं या भगवान की तस्वीरों वाली राखियां भी देखी जाती हैं. ध्यान रहे कि इस प्रकार की राखियां कभी भाई की कलाई पर नहीं बांधनी चाहिए. दरअसल, ये राखियां त्योहार के बाद भी भाइयों की कलाई पर बंधी रहती हैं और सामान्य जीवन की कई गतिविधियां इन्हें अपवित्र कर सकती हैं.

खंडित राखी- रक्षाबंधन पर बाजारों में खूब भीड़ रहती है. ऐसे में कई बार जल्दबाजी में लोग टूटी हुई या खंडित राखी खरीदकर घर ले आते हैं. भाई की कलाई पर कभी खंडित राखी नहीं बांधनी चाहिए. शास्त्रों के मुताबिक, खंडित चीजों का उपयोग अशुभ परिणाम देता है.

काले रंग की राखी- रक्षाबंधन पर कभी भी काले रंग की राखी नहीं खरीदनी चाहिए. दरअसल शास्त्रों में काले रंग को नकारात्मकता और अशुभता का प्रतीक माना गया है. इसलिए इस रंग की राखी खरीदने से बचना चाहिए.

प्लास्टिक वाली राखियां- आजकल बाजार में प्लास्टिक से बनीं राखियां भी आने लगी हैं. खासकर चीन से आने वाली राखियां प्लास्टिक की बनी होती हैं. आप ऐसी राखियां ना खरीदें क्योंकि प्लास्टिक को केतु का पदार्थ माना जाता है और ये अपयश को बढ़ाता है. इसलिए रक्षाबंधन के दिन भाइयों को प्लास्टिक की राखियां बांधने से बचें.

ऐसी राखी होती है शुभ- रेशम से बनी, कलावे की या सूती की राखी का प्रयोग करना शुभ माना जाता है. इस तरह की राखी बांधने से भाइयों के यश में वृद्धि होती है.

Tags: Raksha BandhanRaksha Bandhan 2022raksha bandhan celebrationraksha bandhan dateraksha bandhan importanceraksha bandhan muhurat
Previous Post

श्रीकृष्ण की थी 16 हजार पत्नियां, इतने लाख से ज्यादा थे पुत्र

Next Post

जब आसमान में छिप जाएं सूर्यदेव, तो ऐसे करें पूजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
Next Post
Surya Dev

जब आसमान में छिप जाएं सूर्यदेव, तो ऐसे करें पूजा

यह भी पढ़ें

ashram system schools

22 आश्रम पद्धति विद्यालयों को मिले प्रधानाचार्य

09/06/2024
महिंद्रा XUV 7XO की प्री-बुकिंग 15 दिसंबर से, ₹21,000 में करें बुक, जानिए जरूरी बातें

15 दिसंबर से Mahindra XUV 7XO की प्री-बुकिंग, जानिए जरूरी बातें

14/12/2025
cm yogi

भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का एक्शन, SDM को बनाया तहसीलदार

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version