• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को तुच्छ साबित करने पर तुली है सरकार : सोनिया गांधी

Writer D by Writer D
15/08/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Sonia Gandhi

Sonia Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi ) ने सोमवार को कहा कि ‘आत्ममुग्ध’ केन्द्र सरकार देश के स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली है। महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi ) ने अपने संदेश में कहा कि राजनैतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर गलतबयानी तथा गांधी-नेहरू-पटेल-आज़ाद जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी पार्टी ऐसे हर प्रयास का विरोध करेगी।

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कोविड-19 से संक्रमित हैं। इस कारण से वे आज पार्टी मुख्यालय में आयोजित ध्वाजारोहण समारोह में शामिल नहीं हुई। पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अंबिका सोनी ने ध्वाजारोहण किया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा इस दौरान एक साथ खड़े दिखाई दिए।

भारतीय खेल जगत ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दीं शुभकामनाएं

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत के उज्जवल प्रजातांत्रिक भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पिछले 75 साल में भारत ने अपने प्रतिभाशाली भारतवासियों की कड़ी मेहनत के बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक अमिट छाप छोड़ी है। भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की। वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया।

आगे उन्होंने कहा है कि भारत ने भाषा-धर्म-संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी गौरवपूर्ण पहचान बनाई है।

Tags: 76th Independence Daycongressindependene dayNational newsSonia Gandhi
Previous Post

भारतीय खेल जगत ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दीं शुभकामनाएं

Next Post

अखिलेश यादव ने फहराया तिरंगा, कहा- संकल्प लेने वाले उसे पूरा करने की भी कोशिश करें

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
पंजाब

किसानों की समस्याओं का तय समय में होगा समाधान: हरपाल सिंह चीमा

13/10/2026
पंजाब

डॉ. बलजीत कौर बोलीं- आंगनवाड़ी वर्करों की हर जायज मांग पर होगा विचार

13/10/2026
पंजाब

NDA में बेटियों की शानदार सफलता, पंजाब सरकार के कोचिंग सेंटर की 17 छात्राएं सफल

13/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री भगवंत मान

13/10/2026
Next Post
akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने फहराया तिरंगा, कहा- संकल्प लेने वाले उसे पूरा करने की भी कोशिश करें

यह भी पढ़ें

भारत ने लिया बड़ा फैसला

भारत चीन के खिलाफ पहाड़ से समुद्र तक है तैयार , आक्रामक जवाब से ड्रैगन खामोश

19/07/2020
Festivals

अक्षय तृतीया पर करें ये काम, धन-दौलत की कमी नहीं होती

07/04/2024
Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का विशेष समय

06/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version